फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Chaudhary Chhoturam Degree College

सामाजिक कुरीतियों के प्रति जनता को जागरूक करें: मलिक

Thu, 18 Feb 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Chaudhary Chhoturam Degree College
छोटूराम डिग्री कालेज में एनएसएस के शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्राचार्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सामाजिक कुरीतियों के प्रति जनता को जागरूक करें: मलिक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवायोजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर नरेश मलिक ने किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के प्रति आम जनता को जागरूक करने की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी की है। एनएसएस के जुड़े छात्र-छात्रा इसमें बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

डॉक्टर नरेश मलिक ने सरस्वती मां को पुष्प अर्पित तथा ज्योति प्रज्वलित करके शिविर का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने सामाजिक कुरीतियां जैसे कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा तथा बेटे व बेटियों में भेदभाव आदि पर विस्तृत चर्चा की। सड़क सुरक्षा के विषय पर भी सभी स्वयंसेवक एवं सेविकाओं को जागरूक किया। उन्होंने अनुशासन की महत्ता समझाई और कहा कि सात दिवसीय विशेष शिविर में सभी विद्यार्थी अनुशासन का परिचय देंगे। डॉक्टर गिरिराज किशोर ने राष्ट्रीय सेवायोजना के महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आईडी शर्मा ने सात दिनों में होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। प्रथम यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक सिंह व तृतीय यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जॉनी कुमार ने भी राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कैंप के प्रथम दिवस पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में पहले दिन श्रमदान हुआ। दूसरे सत्र में क्विज का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed