फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Charges were framed on two including Vicky Tyagi father in the case of making a munadi

Muzaffarnagar: पावटी में मुनादी कराने के मामले में विक्की त्यागी के पिता समेत दो पर आरोप तय, ये था मामला

Thu, 02 Feb 2023 03:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Feb 2023 03:34 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में चर्चित मुनादी प्रकरण में सुनवाई के दौरान कुख्यात विक्की त्यागी के पिता राजबीर प्रधान समेत दो अभियुक्तों पर आरोप तय हुए है। वहीं अगली सुनवाई के लिए छह मार्च की तिथि तय की गई है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Charges were framed on two including Vicky Tyagi father in the case of making a munadi
आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के पावटी खुर्द में हुए चर्चित मुनादी प्रकरण में कुख्यात विक्की त्यागी के पिता राजबीर प्रधान समेत दो अभियुक्तों पर आरोप तय हुए। विशेष न्यायालय (एससी/एसटी) के पीठासीन अधिकारी रजनीश कुमार ने आरोप तय किए। अगली सुनवाई के लिए छह मार्च की तिथि तय की गई है। 

विज्ञापन


चरथावल क्षेत्र के पावटी खुर्द गांव में पिछले साल मई महीने में गेहूं कटाई को लेकर  राजबीर प्रधान का  अनुसूचित जाति के लोगों के साथ मनमुटाव हो गया था। आरोप है कि इसके बाद राजबीर प्रधान ने गांव में कंवरपाल के माध्यम से विवादित मुनादी कराई। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया था। बाद में दोनों की जमानत हो गई थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli News: 15 किमी साइकिल चलाकर अचानक कांधला थाने पहुंच गए एसपी, मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकरण की सुनवाई विशेष न्यायालय (एससी/एसटी) में हुई। आरोपी राजबीर सिंह पर धारा 153ब,  505 आईपीसी और एससी/एसटी एक्ट भी लगा है, जबकि आरोपी ढोल से मनादी करने वाले कंवरपाल के विरूद्ध एससी/एससी एक्ट नहीं है। सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी यशपाल सिंह ने आरोप तय होने की पुष्टि की है।

यह वीडियो हुआ था वायरल
पावटी खुर्द में 53 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ था। ढोल बजाते हुए एक युवक कह रहा है कि राजबीर प्रधान की ओर से मुनादी कराई जा रही है। कोई भी अनुसूचित जाति का व्यक्ति उसकी डोल पर, समाधि पर, ट्यूबवेल पर दिख गया तो पांच हजार जुर्माना और 50 जूते भी होंगे। मुनादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो हुआ तो पुलिस हरकत में आई थी। राजबीर प्रधान के बेटे विक्की त्यागी की फरवरी 2015 में कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed