{"_id":"5f455da28ebc3e62035cfa9c","slug":"muzaffarnagar-businessman-dies-from-corona-47-new-found-muzaffarnagar-news-mrt497994222","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से व्यापारी मौत, 47 नए मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से व्यापारी मौत, 47 नए मिले
विज्ञापन
जानसठ तहसील को नगर पंचायत कर्मी सैनिटाइज करते हुए।
- फोटो : KHATAULI
कोरोना से व्यापारी की मौत, 47 नए मिले
मुजफ्फरनगर। कोरोना के कारण शहर के एक व्यापारी की मोहननगर के एक अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार को 47 नए मरीज मिले हैं। बैंक मैनेजर, लेखपाल भी पॉजिटिव आए हैं। अब एक्टिव केस 461 हो गए है। 40 मरीज आज ठीक हुए। उधर, शहर के कई उद्यमी भी संक्रमण की चपेट में है, जिनका दिल्ली और नोएडा में उपचार चल रहा है।
नई मंडी निवासी एक व्यापारी कई दिनों से कोरोना से पीड़ित था। उसका मोहन नगर के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। मंगलवार शाम को उपचार के दौरान व्यापारी की मौत हो गई। उसके परिजन भी पॉजिटिव है। हालांकि सीएमओ डॉ प्रवीण चौपड़ा का कहना है कि उन्हें अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है। उधर, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को 47 नए मरीज मिले है। शेरपुर पुरकाजी में एक, भोपा रोड पर दो, जानसठ तहसील में एक, यूनियन बैंक मोरना में एक, सैनी नगर खतौली में तीन, लोधा कालोनी खतौली में एक, बिजलीघर खतौली में एक, निरमाना में एक, बुढ़ाना में एक, चरथावल में एक, बिंदल निवास में एक, गांधी कालोनी में दो, चरण सिंह कालोनी में एक, साउथ सिविल लाइन में एक, आदर्श कालोनी में एक, मल्हूपुरा में एक, बचन सिंह कालोनी में एक, रामपुरी में दो, शांतिनगर में एक, जिला जेल में तीन बंदी, उत्तरी सिविल लाइन में दो, द्वारिका सिटी में एक, खालापार में एक, भरतिया कालोनी में तीन, आफिसर कॉलोनी में चार, आबकारी विभाग में दो, पटेल नगर में एक, गंगारामपुरा में एक मरीज मिला है। टोटल केस 1677 हो गए, जिनमें से 1191 मरीज ठीक हो चुके है, जबकि 461 एक्टिव केस है।
मीरापुर में बैंक बंद
मीरापुर। कस्बे के एक बैंक के मैनेजर समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। बैंक को बंद कर दिया गया है।
तहसील में हड़कंप मचा
जानसठ। तहसील का एक लेखपाल भी कोराना पॉजिटिव मिला है, जिसको लेकर तहसील अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। चिकित्सकों की टीम ने लेखपाल को बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। नगर पंचायत कर्मचारियों ने तहसील के सभी दफ्तरों को सैनिटाइज कराया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि तहसील में कार्यरत लेखपाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लेखपाल को बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। लेखपाल के संपर्क में आने वाले अन्य लेखपालों और तहसील कर्मचारियों को भी जांच करा लेनी चाहिए। इसके अलावा लेखपाल के परिजनों को भी होम क्वारंटीन किया जाएगा।