फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: BSP to contest 43 seats in district panchayat elections

मुजफ्फरनगर : जिला पंचायत चुनाव में राजनीतिक दलों की परीक्षा, 43 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा 

Wed, 31 Mar 2021 12:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 31 Mar 2021 12:16 AM IST
सार

- सपा, बसपा, रालोद एक अप्रैल को करेगी सूची जारी
- भाजपा ने सूची तैयार कर हाईकमान को भेजी

विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिला पंचायत के चुनाव में इस बार जिले में बड़ा घमासान होने जा रहा है। राजनीतिक दलों ने इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। सपा, रालोद और बसपा एक अप्रैल को अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही है। भाजपा की सूची भी लगभग फाइनल है, जो कि अनुमति के लिए हाईकमान को भेजी गई है।
विज्ञापन


जिला पंचायत के चुनाव को लेकर माहौल गरमाने लगा है। राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों के नाम लगभग फाइनल कर लिए हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रत्याशियों की सूची जारी करने का अधिकार जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी को दिया है। जिला स्तर पर पार्टी के नेताओं की एक कमेटी बनाई गई थी, इस कमेटी ने विचार विमर्श के बाद प्रत्याशियों को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि वह एक अप्रैल को प्रत्याशियों की सूची जारी करने जा रहे हैं। पार्टी सभी 43 वार्डों में चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय लोकदल भी जिला पंचायत के चुनाव को लेकर उत्साहित है।

रालोद ने भी जिला स्तर पर एक कमेटी का गठन किया था, इस कमेटी ने सूची को अंतिम रूप दे दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुधीर भारतीय ने बताया कि प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो चुके हैं और उन्हें तैयारी के लिए भी कह दिया गया है। एक अप्रैल को सूची जारी कर दी जाएगी। 

43 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा
बसपा भी जिले की सभी 43 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बसपा के जोन कोआर्डिनेटर और पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्यप्रकाश ने बताया कि जिला पंचायत का चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। बसपा की सूची लगभग तैयार है। बसपा ने अपनी सूची में सभी धर्म और जाति का ख्याल रखा है। एक अप्रैल को हम सूची जारी कर देंगे।

विज्ञापन

चुनाव को गंभीरता से ले रही भाजपा
भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत चुनाव को लेकर अत्यधिक गंभीर है। पार्टी ने संगठन के लोगों को अलग से चुनाव में लगाया है। हाल ही में दो दिन तक प्रत्याशियों को लेकर लगातार मंथन हुआ। चार घंटे तक एक बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान खुद मौजूद रहे और एक-एक वार्ड के प्रत्याशियों पर मंथन किया गया।

सूत्रों के अनुसार प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर सूची हाईकमान को भेज दी गई है। हाईकमान ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगा। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सूची हाईकमान जारी करेगा। भाजपा जिले के कुछ बड़े गांवों में भी प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। इनमें सरवट, कूकडा और अलमासपुर जैसे गांव शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed