{"_id":"64b682d88fc96d4bcf0eb4e6","slug":"muzaffarnagar-brother-and-sister-sentenced-to-five-years-each-for-abetting-ration-dealer-suicide-2023-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: राशन डीलर को आत्महत्या के लिए उकसाने पर भाई-बहन को पांच-पांच साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: राशन डीलर को आत्महत्या के लिए उकसाने पर भाई-बहन को पांच-पांच साल की सजा
Tue, 18 Jul 2023 05:49 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाल, न्यूज डेस्क मुजफ्फरनगर
अमर उजाल, न्यूज डेस्क मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 18 Jul 2023 05:49 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चरथावल क्षेत्र के न्यामू गांव में राशन डीलर के आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में कोर्ट ने पांच पांच साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Court Room
- फोटो : Social Media
विस्तार
मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के न्यामू गांव में 15 साल पहले राशन डीलर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में भाई-बहन को पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय कोर्ट संख्या एक के पीठासीन अधिकारी जय सिंह पुंडीर ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन
सहायक शासकीय अधिवक्ता आशीष त्यागी ने बताया कि राशन डीलर संजय नौ नवंबर 2008 की रात घर से ट्यूबवैल पर पानी चलाने की बात कहकर निकला था। 10 नवंबर को पड़ोसी के खेत में संजय का शव बरामद हुआ। पीडि़त पक्ष ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने मोबाइल की जांच की तो गांव की ही पिंकी से संजय की देर रात बातचीत मिली। पुलिस ने पिंकी और उसके भाई रजनीश से पूछताछ की। जांच में सामने आया राशन डीलर खेत में जाने के बजाए गांव की ही पिंकी से मिलने पहुंच गया। दोनों बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान रजनीश मौके पर पहुंच गया।
गुस्साए रजनीश ने संजय को कमरे में बंद कर दिया। इससे आहत होकर राशन डीलर ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। वारदात के बाद भाई-बहन ने शव को बोरे में बंद कर खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।
प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय कोर्ट संख्या एक के पीठासीन अधिकारी जय सिंह पुंडीर ने की। भाई-बहन को धारा 306 में पांच-पांच साल और धारा 201 में एक-एक साल की सजा सुनाई है।