फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Brother and sister died after being hit by a power line passing over the house

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: घर के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाईन की चपेट में आकर भाई-बहन की मौत

Sat, 11 Dec 2021 02:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 11 Dec 2021 02:07 PM IST
सार

यूपी के मुजफ्फरनगर में मकान की छत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाईन की चपेट में आकर भाई बहन की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Brother and sister died after being hit by a power line passing over the house
भाई-बहन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में भाई बहन की मौत हो गई। बताया गया कि तितावी थानाक्षेत्र के गांव में घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाईन की चपेट में आकर  भाई बहन की मौके पर ही मौत हो गई। एकसाथ दो मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुर्जर हेड़ी में विद्युत लाईन घर के ऊपर से गुजर रही है। शनिवार सुबह प्रदीप (20) विद्युत लाईन की चपेट में आ गया। भाई को देखकर बहन चिंकी (18) दौड़ी तो वह भी करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर परिजन मौके पर दौड़े लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। भाई बहन की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।  सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed