फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: boom in overbridge, underpass construction

हाईवे पर ओवरब्रिज, अंडरपास निर्माण ने गति पकड़ी

Wed, 26 Aug 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: boom in overbridge, underpass construction
नेशनल हाईवे पर भैंसी के पास हो रहा ओवरब्रिज का निर्माण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दिसंबर तक सरपट दौड़ेंगेे वाहन, जाम से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/ खतौली। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे-58 पर बीते पांच माह से रुके ओवरब्रिज, अंडरपास निर्माण के कार्यों ने फिर से गति पकड़ ली है। दिसंबर तक तमाम कार्यों को पूरा करना है। हाईवे पर फ्लाईओवर और अंडरपास बनने पर जहां यात्रा सुगम होगी, वहीं जाम से भी मुक्ति मिलेगी तथा हादसों पर भी अंकुश लगेगा।
केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के प्रयास से जनपद में नेशनल हाईवे-58 पर भंगेला, खतौली बाईपास रायपुर नंगली, भैंसी के पास जंक्शन, मुजफ्फरनगर बाईपास पर ओवरब्रिज, पचेंडा में अंडरपास की स्वीकृति केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से कराई गई थी। इन स्थानों पर हादसे होते हैं तथा जाम की भी स्थिति भी काफी जटिल समस्या है। एक साल पहले इन स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू हो गया था। पहले काम धीमा चला। इसके बाद कोरोना काल शुरू हो गया। बीते पांच माह से सभी निर्माण कार्य बंद थे। अब अनलॉक-3 में निर्माण कार्य शुरू हुए और इन दिनों कार्यों ने पूरी गति पकड़ ली है। खतौली बाईपास के दोनों ओर बनने वाले ओवरब्रिज के अलावा रायपुर नंगली के अंडरपास पर भी काम चल रहा है। दिसंबर माह में यह काम पूरा हो जाएगा। हाईवे पर अंडरपास, सर्विस रोड और ओवरब्रिज बनने पर वाहन सरपट दौड़ेंगे तथा समय भी कम लगेगा। साथ ही इन स्थानों पर दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। प्रोजेक्ट मैनेजर विजय कुमार सिंह ने बताया कि ओवरब्रिज पर काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। निर्धारित समयावधि में इसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

अंडरपास बनने से मिलेगी राहत
खतौली। रायपुर नंगली निवासी कृष्णा कुमार का कहना है कि अंडरपास बनने ग्रामीणों को राहत मिलेगी। दुर्घटनाएं कम होगी। विशाल अहलावत का कहना है कि नावला कोठी के निकट खतौली कस्बे में आने वाले मार्ग पर काफी दुर्घटनाएं हो चुकी है। ओवरब्रिज बनने के बाद सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा। गोवर्धन सैनी का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन दौड़ने पर अचानक आए अवरोध के कारण बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता था। हाईवे की यह ड्यूटी भी है, जब वह वाहन चालकों से टोल वसूल रही है, तो उन्हें मार्ग भी अच्छा उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर तक कार्य पूरा होगा
मुजफ्फरनगर जनपद में हाईवे पर कई स्थानों पर ओवरब्रिज, अंडरपास और इंप्रूवमेंट के कार्य चल रहे है। कोरोना काल के कारण काम में बाधा आई, अब निर्माण शुरू कराए गए है। दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
डीके चतुर्वेदी
जीएम, एनएचएआई
------------------
जिले में 103 करोड़ की छह योजना
दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर जनपद में भंगेला से लेकर रामपुर चौराहे तक 103 करोड़ रुपये की छह योजनाओं पर काम किया जा रहा है।
1.खतौली बाईपास भंगेला पर जक्शन इम्प्रूवमेंट----17 करोड़
2. खतौली बाईपास पर फ्लाईओवर वन वे---- 16 करोड़
3. खतौली बाईपास रायपुर नंगली पब्लिक अंडरपास-18 करोड़
4. भैंसी मोड़ पर जंक्शन इम्प्रूवमेंट --- 14 करोड़
5. मुजफ्फरनगर बाईपास अप्रोच ओवरब्रिज--------12 करोड़
6. पचेंड़ा रोड पर व्हीकल अंडरपास--------------26 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed