फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Body of Ladakh student Abbas, who drowned in the canal, found, no trace of Kazim

Muzaffarnagar: नहर में डूबे लद्दाख के छात्र अब्बास का शव मिला, काजिम का सुराग नहीं

Wed, 22 May 2024 02:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 May 2024 02:16 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद के सिखेड़ा में चितौड़ा गंगनहर झाल में नहाते समय दो छात्रों के डूबने की घटना को तीन दिन बीत चुके हैं। बुधवार को लद्दाख के छात्र का शव बरामद हुआ, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Body of Ladakh student Abbas, who drowned in the canal, found, no trace of Kazim
तलाश में जुटे गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के सिखेड़ा क्षेत्र में चितौड़ा गंगनहर झाल में नहाते हुए छात्र अब्बास और काजिम डूब गए थे। बुधवार को पांचवें दिन खतौली क्षेत्र के गांव सराय रसूलपुर क्षेत्र में गंगनहर पुल से पहले ग्रामीणों ने एक शव बहते देखा।  ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाल लिया।  सिखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त 13 वर्षीय लद्दाख के छात्र अब्बास के रूप में हुई।

विज्ञापन


 शनिवार शाम को संधावली स्थित छात्रावास में रहकर शिक्षा ग्रहण करने वाले लद्दाख के शहर कारगिल निवासी छात्र अब्बास(13) व लद्दाख के ही साथी मुस्तफा(12) अपने दो दोस्तों मेरठ के जैदी फार्म हाउस, नौचंदी, मेरठ निवासी काजिम(22) और सिखेड़ा क्षेत्र के गांव भटौड़ा निवासी शान हैदर(14) के साथ सिखेड़ा गंगनहर की चितौड़ा झाल में नहाने गए थे।
विज्ञापन


नहाते हुए दो छात्र लद्दाख का अब्बास और मेरठ का काजिम डूब गए थे। रविवार से मेरठ पीएसी के गोताखोर दोनों छात्रों को तलाश कर रहे थे। बुधवार दोपहर को खतौली क्षेत्र के गांव सराय रसूलपुर क्षेत्र में गंगनहर पुल से पहले लद्दाख के छात्र अब्बास का शव मिला। अभी तक दूसरे छात्र काजिम का पता नहीं चल सका है। गोताखोर छात्र को तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed