फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Bodies of Bhopa's history-sheeter and his wife found in Gangan river

Muzaffarnagar: भोपा के हिस्ट्रीशीटर और उसकी पत्नी के हैं गांगन नदी में मिले शव, बेटियों ने आकर की शिनाख्त

Thu, 10 Oct 2024 08:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 10 Oct 2024 08:31 PM IST
सार

पोस्टपोर्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होना सामने आया है। इस मामले में मृतक दंपती की बेटी ने हल्दौर में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Bodies of Bhopa's history-sheeter and his wife found in Gangan river
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

गांगन नदी में मिले महिला और पुरुष के शवों की शिनाख्त हो गई है। ये पति पत्नी हैं। मृतक मुजफ्फरनगर के भोपा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जोकि फिलहाल नगीना थाने के एक केस में वांछित चल रहा था। पोस्टपोर्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होना सामने आया है। उधर इस मामले में मृतक दंपती की बेटी ने हल्दौर में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

 

नहटौर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम गांव सिकंदरपुर के सामने गांगन नदी में महिला व पुरुष के शव मिले थे। बृहस्पतिवार को मोर्चरी पहुंचकर मृतकों की बेटी पूजा व पूनम ने उनकी शिनाख्त अपने पिता सोमपाल पुत्र गेंदा सिंह और मां बेबी निवासी गांव भौकरहेड़ी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में की। पुलिस के अनुसार सोमपाल भोपा थाने का हिस्ट्रीशीटर था, जिस पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल दोनों हल्दौर क्षेत्र में कहीं रह रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पुलिस की जांच में उनके रहने की जगह साफ नहीं हो सकी। मृतक दंपती की बेटी पूनम ने हल्दौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि पांच दिन पहले उसके पिता और मां को राजवीर नाम का व्यक्ति अपनी कार में ले गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार शवों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें डूबने की वजह से मौत होना सामने आया है।
विज्ञापन

बताया गया कि मृतक दंपती का बेटा राहुल पिछले दिनों बिजनौर के नगीना थाने में दर्ज हुए केस में जेल गया था। कुंडल लूट के उक्त केस में मृतक भी वांछित था। अब इनकी मौत कैसे हुई, पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने का प्रयास कर रही है। उधर जिस आरोपी राजवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, उसका फोन भी छह तारीख से बंद है। 
 

ये बोले एसपी
गांगन नदी में मिले शवों की शिनाख्त हो चुकी है। मामले में जांच की जा रही है। मृतक भोपा थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
- अभिषेक झा, एसपी बिजनौर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed