{"_id":"6364b5ced0630b38e567cf8f","slug":"muzaffarnagar-bku-youth-district-president-detained-in-plot-dispute-after-started-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष हिरासत में, कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना, विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष हिरासत में, कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना, विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू
Fri, 04 Nov 2022 12:47 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:47 PM IST
सार
युवा भाकियू जिलाध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानिए आखिर क्या है मामला।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने थाना घेरा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी में प्लॉट को लेकर सुभाष और सतेंद्र पक्ष के बीच चला आ रहा विवाद शुक्रवार को झगड़े में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष में बिजेंद्र पुत्र धर्म सिंह, मोनू पुत्र सुभाष और बिट्टू पुत्र जगपाल सहित कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घायल बिजेंद्र पुत्र धर्म सिंह की तहरीर पर भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष कपिल सोम एवं उनके सात परिजनों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय युवा के जिलाध्यक्ष कपिल सोम सहित तीन को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: MEERUT: पानी की टंकी से कूदी छात्रा, एम्स के लिए रेफर, कुत्ते की मौत से रातभर सदमे में रही गौरी
विज्ञापन
भाकियू नेता को हिरासत में लेने की सूचना से भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। वहीं भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने रतनपुरी थाने का घेराव करने का एलान किया। इसके बाद काफी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता रतनपुरी थाने पर एकत्रित हो गए।
यह भी पढ़ें: शर्मनाक: CHC पर लापरवाही की हदें पार, शव को नोंच गए जानवर, अफसरों में मचा हड़कंप, देखें तस्वीरें
भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हंगामे को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स बुलाई गई है। एसडीएम खतौली, सीओ बुढ़ाना सहित भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है।