फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: BKU apolitical demonstrated strength for six hours, target was garbage mafia and BKU Tikait

Muzaffarnagar: भाकियू अराजनैतिक ने छह घंटे किया शक्ति प्रदर्शन, निशाने पर रहे कूड़ा माफिया और भाकियू टिकैत

Sun, 04 Jan 2026 01:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 04 Jan 2026 01:04 PM IST
सार

कोर्ट रोड पर भाकियू अराजनैतिक ने जोरदार प्रदर्शन किया। कूड़ा लेकर जिले में आने वाले वाहनों को लेकर पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण विभाग की भूमिका पर सवाल उठाए। भाकियू टिकैत को भी लपेटे में लिया। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: BKU apolitical demonstrated strength for six hours, target was garbage mafia and BKU Tikait
धरने को संबोधित करते धर्मेंद्र मलिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कूड़े पर किसान संगठनों और ट्रांसपोर्टरों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच भाकियू अराजनैतिक ने छह घंटे एसएसपी कार्यालय पर शक्ति प्रदर्शन किया। कोर्ट रोड पर जाम की स्थिति रही। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक पर आरोप लगाने वालों की जांच की मांग रखी गई। कूड़ा लदे वाहनों को लेकर पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की भूमिका पर सवाल उठाए गए।
विज्ञापन

 

दोपहर करीब एक बजे गठवाला खाप के चौधरी एवं भाकियू अराजनैतिक के संरक्षक राजेंद्र मलिक, बहावड़ी के थांबेदार श्याम सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह, उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक को रंगदार बताए जाने पर नाराजगी जताई गई। चेतावनी दी कि पुलिस-प्रशासन या कचरा माफिया मलिक को अकेला समझने की भूल न करें। कूड़े को उद्योगों में नहीं जलने दिया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ता हर नुकसान उठाने के लिए तैयार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन का बैनर और झंडा उतारने को लेकर पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई। शाम करीब सात बजे तक धरना चलता रहा। बाबा राजेंद्र मलिक, श्याम सिंह, दिगंबर सिंह, मांगेराम त्यागी, धर्मेंद्र मलिक, महेंद्र सिंह रंधावा, राजबीर सिंह, ठाकुर कुशलवीर सिंह, सुधीर पंवार, संजीव चौधरी, नीटू बालियान के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी देहात आदित्य बंसल और सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर से बातचीत की गई। अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर आश्वासन दिया गया कि कूड़ा लदे वाहनों पर पुलिस और परिवहन विभाग जांच कर कार्रवाई करेगा। आरोप लगाने वाले लोगों की जांच होगी और रिपोर्ट संगठन को दी जाएगी।
 
विज्ञापन

निशाने पर रही भाकियू टिकैत
धरने प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं के निशाने पर भाकियू टिकैत रही। माइक से खूब निशाने साधे गए। वक्ताओं ने कहा कि जनता के सामने दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
टिकैत के फोटो लगे बैनर पर हाथ लगाया तो आरपार
धरने के दौरान संगठन का एक बैनर एसएसपी कार्यालय पर लगाया गया था। एसओ सिविल लाइन आशुतोष कुमार ने उसे हटाने को कहा तो संगठन के कार्यकर्ता नाराज हो गए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगे राम त्यागी ने पुलिस को दो टूक कहा कि पुलिस ऐसी गलती न करे। त्यागी ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का फोटो लगा हुआ है। किसान उनके अनुयायी हैं। पुलिस बाबा टिकैत का फोटो हटाने की भूल न करें। कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया। उधर, टिकैत चौक पर त्यागी के साथ कार्यकर्ताओं ने बैनर और फोटो की सफाई भी की।
 

लाठी, गोली और मुकदमे हमारे स्टार : दिगंबर सिंह
युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मियों की वर्दी पर स्टार लगते हैं। आंदोलनकारियों के स्टार लाठी, गोली और मुकदमे होते हैं। बैनर हटाए जाने को लेकर विवाद में दिगंबर सिंह ने कहा कि अगर पुलिस ने बैनर हटाए तो हम वर्दी भी फाड़ देंगे। डीएम और एसएसपी पर भी टिप्पणी की। ठाकुर कुशलवीर सिंह ने तो एक किसान संगठन के नेता पर विदेश में तीन हजार बीघा खरीदने का भी आरोप लगाया।

वाहनों को रोकने पर झड़प, सड़क पर लगा जाम
कार्यकर्ता ट्रैक्टरों और कार एसएसपी कार्यालय में अंदर ले जाना चाहते थे। पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर पुलिस व कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। उधर, कोर्ट रोड पर कार्यकर्ताओं के ट्रैक्टरों व कारों के खड़े होने से जाम लग गया। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने पहुंच कर पुलिस की मदद से वाहनों को हटवा कर यातायात सुचारू कराया। शहर में रूट डायवर्जन भी कराया गया।
 

रंगदार की तख्ती लटकाकर धरने पर पहुंचे मलिक
संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक गले में रंगदार लिखा हुआ पोस्टर डाल कर धरने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुछ ट्रांसपोर्टर ने उन पर रंगदार होने का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की है। एक संगठन के इशारे पर आरोप लगाए गए हैं। जब तक पुलिस की जांच पूरी नहीं होगी, तब वह अपने गले से रंगदार वाला पोस्टर नही निकालेंगे। अगर वह दोषी हैं तो उनके खिलाफ, वरना उन पर आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई हो। आरोप लगाने वालों का आपराधिक इतिहास है। इन लोगों के पास अपने ट्रक नहीं है। ट्रांसपोर्ट पंजीकृत नहीं हैं।
 

ये रहे मौजूद
आगरा के मंडल अध्यक्ष राज कुमार तोमर, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष सतीश कुमार, गाजियाबाद अध्यक्ष राजवीर सिंह चौधरी, आगरा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, बरेली जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह, मेरठ अध्यक्ष विनोद जटौली, सुधीर पंवार मौजूद रहे। अध्यक्षता चौधरी जगपाल सिंह व संचालन दुष्यंत मलिक ने किया।

ये रहे मौजूद
आगरा के मंडल अध्यक्ष राज कुमार तोमर, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष सतीश कुमार, गाजियाबाद अध्यक्ष राजवीर सिंह चौधरी, आगरा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, बरेली जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह, मेरठ अध्यक्ष विनोद जटौली, सुधीर पंवार मौजूद रहे। अध्यक्षता चौधरी जगपाल सिंह व संचालन दुष्यंत मलिक ने किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed