फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: BJP MP Brijbhushan Sharan Singh said that opposition people are irresponsible

Muzaffarnagar: भाजपा सांसद बृजभूषण बोले- विपक्ष के लोग गैर जिम्मेदार, कहा- 2014 के बाद बदल गए देश के हालात

Tue, 30 Jan 2024 07:40 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 Jan 2024 07:40 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृजभूषण ने कहा कि विपक्ष के लोग गैर जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश के हालात बदल गए हैं।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: BJP MP Brijbhushan Sharan Singh said that opposition people are irresponsible
मुजफ्फरनगर में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं केसरगंज सीट से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देश में विपक्ष गैर जिम्मेदार है। पहले ही कहा था कि विपक्ष गठबंधन का संयोजक भी घोषित नहीं कर सकता।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर शहर में भाजपा नेता नंद किशोर पुंडीर के आवास पर पहुंचे शरण सिंह ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के लिए पृष्ठभूमि संघ ने तैयार की। अनुसूचित जाति के लोगों से लेकर सवर्ण समाज के लोगों को जोड़ा, जिसकी बदौलत ही यह काम संभव हो पाया। गठबंधन हम बहुत देख चुके हैं। साल 1977 में जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में गठबंधन हुआ, लेकिन दो चुनाव देश को देखने पड़े थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: बैंक के जूनियर मैनेजर की लाश देख सहमे लोग, अफसरों में मचा हड़कंप, दोस्त पर शक, पूछताछ कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के समय दो चुनाव हुए थे। देश को सोना गिरवी रखना पड़ा था। लेकिन, 2014 के बाद हालात बदल गए हैं। दुनिया की पांच अर्थव्यवस्था में देश शामिल है। विपक्ष के लोग गैर जिम्मेदार हैं। इससे पहले किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम ने दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित होटल के सामने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा: मनचलों को बीच सड़क पर बनाया मुर्गा, बुजुर्ग ने राइफल लोड कर धमकाया, फिर पीटा भी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed