फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Big business leader of Budhana missing, mobile found lying in the forest of Habibpur

Muzaffarnagar: बुढ़ाना के बड़े व्यापारी नेता लापता, हबीबपुर के जंगल में पड़ा मिला मोबाइल, अनहोनी की आशंका

Tue, 01 Oct 2024 09:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 01 Oct 2024 09:35 PM IST
सार

राजेश संगल कस्बे के छोटा बाजार में कपड़े की दुकान करते हैं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे से वह लापता हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Big business leader of Budhana missing, mobile found lying in the forest of Habibpur
व्यापारी नेता राजेश संगल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष व व्यापारी नेता राजेश संगल रहस्यमयी हालात में लापता हो गए हैं। उनका मोबाइल हबीबपुर गांव के पास जंगल में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही कस्बा व उनके पैतृक गांव बिटावदा के ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में ग्रामीणों व व्यापारियों की भीड़ लगी रही। बुढ़ाना व फुगाना पुलिस व्यापारी नेता की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन

मूलरूप से बिटावदा गांव के रहने वाले राजेश संगल (40) पुत्र इंद्रसेन संगल करीब 3 दशक पहले बुढ़ाना रहने आ गए थे। उनका पूरा परिवार बुढ़ाना में व्यापार करता है। राजेश संगल अपने भाई राजीव संगल के साथ कस्बे के छोटा बाजार में कपड़े की दुकान करते हैं। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे वह घर से खाना खाकर बाइक से अपनी दुकान पर जाने के लिए निकले थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 1 बजे तक वह दुकान पर नहीं पहुंचे। वापस घर भी नहीं आए। उनके भतीजे अभिषेक संगल ने उन्हें कस्बे में कई स्थानों पर तलाश किया। मोबाइल भी बंद मिला। उनके कस्बे में न मिलने पर गूगल से मोबाइल की लोकेशन की जानकारी ली गई। 
 
विज्ञापन

अभिषेक संगल अपने साथियों के साथ मोबाइल की लोकेशन के आधार पर हबीबपुर गांव के जंगल में पहुंचे। उनका मोबाइल वहीं पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही यूपी 112 , फुगाना व बुढ़ाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। बुढ़ाना पुलिस कस्बे में सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। फुगाना पुलिस हबीबपुर गांव के जंगल में तलाश में जुटी है। 
 

देर शाम तक बाइक व व्यापारी का पता नहीं चल सका था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली में गांव बिटावदा के ग्रामीणों व व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। घटना की तहरीर उनके भतीजे अभिषेक संगल ने कोतवाली में दी है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से तुरंत तलाश करने की मांग की है। 
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी, विनोद सैनी, नितिन जैन, सुशील तायल, संगीत गर्ग, अमरीश बंसल व सैकडों व्यापारी व विभिन्न दलों के नेता कोतवाली में मौजूद रहे।  बुढ़ाना सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि फुगाना व बुढ़ाना पुलिस की दो टीम व्यापारी तलाश में जुटी है। जिले से सर्विलांस टीम की भी  मदद ली जा रही है। जल्द ही उन्हें तलाश कर लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed