फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Bhakiyu formed a five member committee, will be a mahapanchayat after Kanwar Yatra

UP: भाकियू ने गठित की पांच सदस्यीय कमेटी, वजह है खास, कांवड़ यात्रा के बाद महापंचायत की भी तैयारी

Wed, 05 Jul 2023 06:59 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 05 Jul 2023 06:59 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : भाकियू ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है। राकेश टिकैत ने बताया कि कांवड़ यात्रा के बाद महापंचायत की भी तैयारी है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Bhakiyu formed a five member committee, will be a mahapanchayat after Kanwar Yatra
राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संगठन की मजबूती, जिले के मामलों में निर्णय और धरने-प्रदर्शन पर फैसले के लिए भाकियू की पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि विद्युत निगम किसानों का शोषण कर रहा है। कांवड़ के बाद जिले में महापंचायत होगी। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में महावीर चौक स्थित कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों की बैठम में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। भाकियू प्रवक्ता ने जिले के प्रकरणों में निर्णय के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी में प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान, पुरकाजी चेयरमैन जहीर फरूखी, जिला सचिव भारतवीर आर्य, पश्चिम उत्तर प्रदेश महासचिव श्यामपाल चेयरमैन और एनसीआर उपाध्यक्ष ठाकुर सतेंद्र पुंडीर को इस समिति में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आंचल की टूट गईं सांसें: न था कोई कसूर, पर छीन ली जिंदगी, पीड़ितों के नहीं थम रहे आंसू, दर्दभरी है पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकैत ने कहा कि विद्युत निगम को लेकर किसानों के बीच नाराजगी है। कांवड़ यात्रा के बाद जिले में महापंचायत बुलाए जाने की तैयारी है। किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गलत तरीके से नलकूपों और किसानों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut: रीमा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, जिस पर था शक वही निकला कातिल, जंगल में बुलाकर दी दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed