{"_id":"698ac43b8e87f2028e04d8e1","slug":"muzaffarnagar-betting-racket-busted-used-to-book-on-cockfights-as-soon-as-the-raid-took-place-2026-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: मुर्गों की लड़ाई की आड़ में चल रहा था सट्टा रैकेट, छापा लगते ही 11 बाइकें छोड़ भागे सट्टेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: मुर्गों की लड़ाई की आड़ में चल रहा था सट्टा रैकेट, छापा लगते ही 11 बाइकें छोड़ भागे सट्टेबाज
Tue, 10 Feb 2026 11:08 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:08 AM IST
सार
अलीपुर खुर्द (तिरपड़ी) मार्ग पर तितावी पुलिस ने छापा मार दिया। पुलिस को आता देखकर भगदड़ मच गई। एक भी आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। बरामद वाहनों के आधार पर पुलिस उनके मालिकों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तितावी थाना पुलिस ने अलीपुर खुर्द (तिरपड़ी) और जागाहेड़ी मार्ग पर छापा मारकर मुर्गों की लड़ाई की आढ़ में संचालित किए जा रहे बड़े सट्टा रैकेट का खुलासा किया। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर मौजूद सट्टेबाज वाहन छोड़ कर खेतों के रास्ते भाग गए। पुलिस ने मौके से 11 मोटरसाइकिलें व एक ई-रिक्शा बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव अलीपुर खुर्द और जागाहेड़ी के बीच जंगल के पास सुनसान मार्ग पर बड़े पैमाने पर मुर्गों की लड़ाई की आढ़ में हार-जीत पर सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तितावी थाना पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से मौके पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जैसे ही पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू की, वहां मौजूद सट्टेबाजों में भगदड़ मच गई। पुलिस को अपनी ओर आता देख आरोपी अपने-अपने वाहन छोड़ कर खेतों के रास्ते भाग गए। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी यतेंद्र नागर ने बताया कि मौके से 11 मोटरसाइकिलें और एक ई-रिक्शा बरामद किया। अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बरामद सभी वाहनों को सीज किया है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।