{"_id":"6928938a66f51fd550000fa7","slug":"muzaffarnagar-attempt-to-run-scorpio-on-police-checking-at-shiv-chowk-chased-and-caught-four-arrested-2025-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: शिव चौक पर चेकिंग करती पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने का प्रयास, पीछा करके गिरफ्तार किए चार युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: शिव चौक पर चेकिंग करती पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने का प्रयास, पीछा करके गिरफ्तार किए चार युवक
Thu, 27 Nov 2025 11:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:38 PM IST
सार
एसपी सिटी के साथ पुलिस रात के समय चेकिंग कर रही थी। एक स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी दौड़ा दी। पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। कार पर भाकियू का झंडा लगा था।
विज्ञापन
भाकियू का झंडा लगी स्कॉर्पियो और गिरफ्तार चार में से तीन आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिव चौक पर बृहस्पतिवार रात में चेकिंग के लिए रोकने का इशारा करने पर स्कार्पियो चालक पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने का प्रयास करते हुए गाड़ी भगा ले गया। पीछा कर पुलिस ने गाड़ी व चार युवकों को पकड़ लिया। गाड़ी पर भाकियू का झंडा लगा है।
विज्ञापन
Trending Videos
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत शिव चौक पर पुलिस से वाहन चेकिंग करा रहे थे। इसी दौरान मीनाक्षी चौक की ओर से काले रंग की एक स्कॉर्पियो आई, जो शिव चौक से भगत सिंह रोड की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया लेकिन चालक पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास कर भगा ले गया। एसपी सिटी ने वायरलेस के माध्यम से अस्पताल चौराहा सहित सभी चौराहों एवं चौकी प्रभारी को कार को पकड़ने के निर्देश दिए।
शहर कोतवाली पुलिस ने कार का पीछा किया। रुड़की रोड पर जाकर जिला अस्पताल के पास पुलिस ने कार को पकड़ लिया और उसमें सवार चार युवकों को कोतवाली ले आई। कार पर भाकियू का झंडा लगा था। एसपी सिटी ने बताया कि युवकों से पूछताछ की जा रही है। कार का नंबर जनपद बिजनौर का है। सभी युवक बिजनौर के रहने वाले हैं।