{"_id":"65a66a92632d6124b70d7d08","slug":"muzaffarnagar-anti-corruption-team-arrested-inspector-taking-bribe-of-rs-ten-thousand-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते दरोगा को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते दरोगा को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Tue, 16 Jan 2024 05:09 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 16 Jan 2024 05:09 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में एंटी करप्शन सहारनपुर की टीम ने भोपा थाने में तैनात दरोगा को दस हजार की रिश्वत लेते हृुए पकड़ा है।
विज्ञापन
रिश्वत
- फोटो : istock
विस्तार
मुजफ्फरनगर में एंटी करप्शन सहारनपुर की टीम ने भोपा थाने में तैनात दरोगा को 10 हजार की रिश्वत लेते हृुए पकड़ा है। फिलहाल आरोपी दरोगा से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
भोपा क्षेत्र निवासी हिमांशु ने टीम से दरोगा की शिकायत कर कहा था कि वह एक मुकदमे में धारा हल्की करने के नाम पर दस हजार रुपये मांग रहा है।
इस शिकायत पर मंगलवार को एंटी करप्शन सहारनपुर की टीम ने कार्रवाई कर हिमांशु की मदद से आरोपी दरोगा को रुपये बरामद कर रंगे हाथ पकड लिया। टीम प्रभारी सुभाष चंद्र का कहना है कि फिलहाल आरोपी दरोगा से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन