फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: After killing his father, the teenager went to his uncle's house and slept

Muzaffarnagar: पिता की हत्या कर घर जाकर सो गया किशोर, उठा तो मां से बोला- पापा को काट डाला

Mon, 16 Jun 2025 09:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 16 Jun 2025 09:44 PM IST
सार

Murder Of Father: गांव शिकारपुर में रविवार सुबह किसान प्रदीप का शव खेत में चारपाई पर पड़ा मिला था। उसका गला काटा गया था। सोमवार को ही पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: After killing his father, the teenager went to his uncle's house and slept
प्रदीप की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भौराकलां क्षेत्र के गांव शिकारपुर में किसान प्रदीप की हत्या उसके ही 16 साल के बेटे ने ही फावड़े से गर्दन पर तीन वार कर अंजाम दी थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि मृतक शराब पीकर पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था। किशोर ने अपने घर सोना छोड़ दिया था।
विज्ञापन

सीओ फुगाना ऋषिका सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि मृतक शराब पीने का आदी था। नशे में मां और चारों भाई-बहनों को मारता पीटता और परेशान करता था। तंग आकर किशोर अपने पिता की हत्या करने की फिराक में था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के नशे में शनिवार को किसान पड़ोसी गांव की ट्यूबवेल पर आराम कर रहा था। जानकारी मिलने पर बाल अपचारी पहुंचा और फावड़े से तीन वार हत्या कर दी। निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया गया। विवेचक थाना प्रभारी पवन चौधरी ने किशोर न्यायालय के पीठासीन अधिकारी के समक्ष बाल अपचारी को पेश किया। न्यायिक अभिरक्षा में लेकर अदालत ने बाल संरक्षण केंद्र भेज दिया। विवेचक ने बताया मृतक और आरोपी के कपड़ों और फावड़े को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा।
 
विज्ञापन

यह था मामला
रविवार को किसान प्रदीप का खून से लथपथ शव ट्यूबवेल से बरामद हुआ था। मृतका की पत्नी ने शक के आधार पर पारिवारिक जेठ को नामजद किया था। पुलिस ने घटना के साक्ष्य जुटाने शुरू किए। पारिवारिक पृष्ठभूमि की जांच की गई तो कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले। जेठ को क्लीन चिट दे दी गई है।

 

छह महीने से हत्या की फिराक में था
बाल अपचारी ने 10वीं तक पढ़ाई की है। छह महीने से हत्या की फिराक में था। खेती में मेहनत कर किशोर ने करीब छह लाख रुपये एकत्र कर लिए थे। कुछ रुपये गांव में ब्याज पर दिए जाने की जानकारी भी सामने आई। कभी पानीपत तो कभी क्षेत्र में काम करता रहता था। कम उम्र मे पढ़ाई छोड़ खेती संभाल ली। पिता के हिस्से में 13 बीघे कृषि भूमि है। हत्या के बाद आरोपी ने आला कत्ल फावड़ा भौरा खुर्द मार्ग पर किसान के खेत में छुपा दिया। इसके बाद नहाया और कपड़ों पर लगे खून के छींटों को साफ करके ताऊ के घर जाकर सो गया।
 

पड़ोसी की बाइक ले गया था
बाल अपचारी दो किसानों के साथ खेत से लौट रहा था, तभी किसान ने उसके पिता के नशे की हालत में होने की सूचना दी। तब वह किसानों के साथ ट्यूबवेल पर पहुंचा। इसके बाद बहाने सभी को गांव ले आया। एक ग्रामीण की बाइक लेकर दोबारा खेत में गया और फावड़े से हत्या कर वापस गांव लौटा और अपने ताऊ के घर जाकर सो गया। अगले दिन परिजनों के साथ थाने पहुंचा तो उस पर तभी पुलिस को शक हो गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मौका पाकर अपनी मां को हत्या की जानकारी दी थी और फिर फरार हो गया था।
 

इस तरह हुआ पुलिस को शक
शव बरामद होने के बाद बाल अपचारी रविवार को परिजनों के साथ थाने गया था। पुलिस परिवार के लोगों को अलग-अलग बुलाकर जानकारी ले रही थी, इस बीच आरोपी बार-बार एसओ के कक्ष में हो रही बातों को सुनने का प्रयास कर रहा था। यहीं से पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद पूछताछ की गई और खुलासा हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed