{"_id":"628235487fe1c860a93e6c03","slug":"muzaffarnagar-accused-who-ran-away-from-the-police-was-crushed-by-the-truck-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: पुलिस की गिरफ्त से भागे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत, जेल लेकर जा रहे थे सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: पुलिस की गिरफ्त से भागे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत, जेल लेकर जा रहे थे सिपाही
Mon, 16 May 2022 04:58 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 16 May 2022 04:58 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में पुलिस गिरफ्त से भाग रहे आरोपी को ट्रक ने कुचल डाला। हादसे में आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिसकर्मी आरोपी को शांति भंग के मामले में जेल लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
muzaffarnagar news, up crime news
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर में शांति भंग के मामले में जेल ले जाने के दौरान आरोपी पुलिस की बाइक से कूदकर भागने लगा। इसी दौरान शाहपुर में वह ट्रक की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भौराकलां पुलिस ने शांतिभंग की धारा में सिसौली की नई आबादी निवासी अंकित पुत्र यशपाल का चालान किया था। मजिस्ट्रेट कोर्ट बुढ़ाना ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश कर दिए। पुलिसकर्मी आरोपी को बाइक पर बैठाकर जेल ले जा रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: BKU split: 36 साल में टुकड़े-टुकड़े होती रही भाकियू, यूपी में ही बने 12 संगठन, यह है बिखराव का सबसे बड़ा कारण
विज्ञापन
शाहपुर में बुढ़ाना मार्ग पर आरेापी ने बाइक से कूदकर फरार होने का प्रयास किया। लेकिन वह पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी हादसे में मौत हो गई।
बाइक सवार सिपाही पवन व पीआरडी का जवान संजय बाइक से गिर गए और घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को हटाने के साथ घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल भिजवाया । एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ बुढाना विनय गौतम, सीओ फुगााना शरद चंद शर्मा मौके पर पहुंच गए गए हैं।