{"_id":"63e5da1641c83c185605343d","slug":"muzaffarnagar-a-youth-sexually-assaulted-a-four-year-old-girl-and-case-registered-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में शर्मनाक वारदात: चार साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में शर्मनाक वारदात: चार साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Fri, 10 Feb 2023 11:16 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 10 Feb 2023 11:16 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर में शर्मनाक वारदात : एक युवक ने चार साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में थाना भौराकलां के एक गांव में चार वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
भौराकलां क्षेत्र के एक गांव का रहने वाले युवक अंकुश अपने खेत पर काम करने के लिए गया था। वहां पास में ही एक दूसरे गांव की महिला अपने घेर में काम कर रही थी। महिला की चार वर्ष की बेटी पास में ही खेल रही थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS : अर्जेंटीना से हस्तिनापुर पहुंचा पर्यटक सैलानियों का ग्रुप, इतिहास जानकर बोले- इंडिया इज द ग्रेट
विज्ञापन
आरोप है कि अंकुश बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ जंगल में ले गया और वहां पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने घटना के बारे में भौराकलां थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ देवव्रत बाजपेयी का कहना है कि बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: दुल्हन के दरवाजे पर हो रहा था डांस: अचानक मातम में बदली शादी की खुशियां, दूल्हे के भाई समेत तीन की मौत