{"_id":"68cfc7a0e26ad8990d027c0b","slug":"muzaffarnagar-a-young-man-went-to-catch-the-snake-that-entered-the-neighbor-s-house-died-due-to-the-bite-2025-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: पड़ोसी के घर में घुसे सांप को पकड़ने गया युवक, डंसने से हो गई मौत, भाई ने लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: पड़ोसी के घर में घुसे सांप को पकड़ने गया युवक, डंसने से हो गई मौत, भाई ने लगाया ये आरोप
Sun, 21 Sep 2025 03:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 21 Sep 2025 03:08 PM IST
सार
गांव मोरना में मोहित की सांप के डसने से मौत हो गई। उसके भाई अमित ने बताया कि दो पड़ोसी मोहित को ले गए थे और सांप के डसने पर उसे कुछ नहीं बताया। मौत होने के बाद शव को बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम मोरना में एक युवक की सर्पदंश से मौत हो जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। पड़ोस के दो व्यक्ति मोहित को अपने घर में आए सांप को सांप पकड़ने के लिए ले गए। इस दौरान सांप ने मोहित को डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक मोहित के भाई अमित ने बताया कि शनिवार रात दो पड़ोसी उनके घर आए और अमित की अनुपस्थिति में उसके छोटे भाई मोहित को अपने साथ ले गए। उनका कहना है कि उनके घर में सांप घुस आया है। मोहित को सांप को पकड़ने के लिए कहा था। घर में तलाश के दौरान सांप ने मोहित को डस लिया। घटना के बाद मोहित की हालत बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। अमित ने आरोप लगाया है कि मौत होने के बाद उसके भाई को घर के बाहर ले जाकर डाल दिया गया था।
विज्ञापन
भोपा थाना पुलिस ने इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने पीड़ित परिवार द्वारा दी गई शिकायत को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन