फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: A vehicle bound for Nepal reached the steel factory, raided and seized goods worth 2.80 crore

Muzaffarnagar: नेपाल के लिए निकली गाड़ी पहुंची स्टील फैक्टरी में, छापा मारकर जब्त किया 2.80 करोड़ का माल

Wed, 28 May 2025 09:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 28 May 2025 09:03 PM IST
सार

जीएसटी टीम ने गांव धंधेड़ा में स्थित एमक्यूएस स्टील फैक्टरी में छापा मारकर अनियमितताएं उजागर कीं। माल को मौके पर ही सीज कर दिया गया। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: A vehicle bound for Nepal reached the steel factory, raided and seized goods worth 2.80 crore
स्टील फैक्टरी में जीएसटी का छापा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिखेडा थाना क्षेत्र में चलाई जा रही एक स्टील फैक्टरी पर जीएसटी टीम ने छापा मार दिया। यहां दो गाड़ियों से माल अनलोड किया जा रहा था। जबकि ये गाड़ियां देहरादून और नेपाल के लिए माल की आपूर्ति लेकर चली थीं। इन गाड़ियों को माल सहित सीज करा दिया गया। जब्त माल की कीमत 2.80 करोड़ रुपये बताई गई है। टैक्स चोरी की आशंका को लेकर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी कब्जे में लिये गये हैं। 
विज्ञापन

राज्य वस्तु एवं सेवाकर की एसआईबी यूनिट ने एमक्यूएस स्टील फैक्टरी में अनियमितताएं उजागर कीं। यहां पर जीएसटी टीम की जांच में बिहार, पंजाब और देहरादून के बिलों पर माल बिक्री मिली और दो ट्रक अनलोड होते पकड़े गए। जिनमें लगभग 2.80 करोड़ का माल जब्त किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य वस्तु एवं सेवा कर के एसबीआई यूनिट संयुक्त कमिश्नर सिद्धेश कुमार दीक्षित ने बताया कि विभाग को मिली शिकायत के आधार पर सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव धंधेड़ा में स्थित एमक्यूएस स्टील फैक्ट्री में टीम को भेजकर छापामार कार्यवाही के तहत जांच की गई।
 
विज्ञापन

इस फर्म में इंगट का निर्माण कर बिक्री का कार्य किया जाता है। जांच के दौरान व्यापार स्थल परिसर में माल से भरे दो वाहन अनलोड होते मिले हैं। बताया कि जीएसटी पोर्टल पर जांच करने पर पाया गया कि इनमें से एक वाहन से प्राप्त ई-वे बिल पुणे बिहार से देहरादून, दूसरे वाहन पर ई-वे बिल जालंधर पंजाब से नेपाल के लिए जारी किया गया है।
 

लेकिन दोनों से इस फैक्ट्री परिसर में माल अनलोड होते पाया गया। पाई गई विसंगतियों के आधार पर उक्त दोनों वाहनों को लोड माल सहित थानाध्यक्ष, सिखेडा की सुपुर्दगी में दिया गया। इसके अतिरिक्त माल के भौतिक सत्यापन पर एमक्यूएस इंगट दस्तावेजों के अनुसार घोषणा से अधिक तथा सिलिको मैगनीज एवं स्पंज आयरन घोषणा से कम पाया गया। 
 

अनियमितता के चलते 279.38 लाख का माल जिसमें एमएस इंगट, एमएस स्क्रैप आदि को टीम ने मौके पर ही सीज करने की कार्यवाही की है। टीम में वीरेन्द्र कुमार मिश्र उपायुक्त, योगेन्द्र प्रसाद सिंह सहायक आयुक्त, मधुसूदन सिंह सहायक आयुक्त, नितिन कुमार बाजपेयी सहायक आयुक्त, अनिल कुमार राज्य कर अधिकारी, राजेन्द्र शर्मा राज्य कर अधिकारी, विपिन कुमार राज्य कर अधिकारी शामिल रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed