{"_id":"6857b61cacae48f02d0f0a1a","slug":"muzaffarnagar-a-three-year-old-child-who-came-out-of-the-house-to-take-bath-in-the-rain-drowned-in-the-drain-2025-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: बारिश में नहाने घर से निकला तीन साल का बच्चा नाले में बहा, रोता रहा पांच साल का मासूम भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: बारिश में नहाने घर से निकला तीन साल का बच्चा नाले में बहा, रोता रहा पांच साल का मासूम भाई
Sun, 22 Jun 2025 01:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:22 PM IST
सार
गांव शेरनगर में दोनों भाई अपने घर में नहा रहे थे। तभी अचानक दोनों बाहर चले गए। मासूम अवि के नाले में बहने की सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए और उसकी तलाश में लग गए। कई घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चला था।
विज्ञापन
नाले में बच्चे को तलाश करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेर नगर में बारिश में नहाते समय 3 वर्षीय बालक अवि नाले में जा गिरा। वह बारिश के पानी में बह निकला। उसे तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
बालक के पिता राहुल ने बताया कि वह अपने घर में काम कर रहा था। उसका बेटा अवि अपने बड़े भाई किट्टू (5 ) के साथ बारिश में घर के आंगन में नहा रहा था। वह बारिश में बाहर चला गया और घर के बाहर नाले में गिरकर पानी के बहाव में बह गया। यह पता चलते ही गांव के लोगों ने उसे काफी तलाशा, लेकिन कई घंटे बाद भी मिल नहीं पाया। उधर बच्चे की तलाश में पुलिस, ग्रामीण और दमकल विभाग टीम के कर्मचारी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन