{"_id":"5f1dc12f8ebc3e9f68417299","slug":"muzaffarnagar-a-teenager-dies-of-electrocution-in-mandore-muzaffarnagar-news-mrt493194330","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की पेड़ की शाखा काटते समय करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर की पेड़ की शाखा काटते समय करंट से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिखेड़ा। गांव मंदौड़ में एक किसान के यहां करीब दो साल से नौकरी करने वाले किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। किसान की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
जनपद सीतापुर के गांव निलाकी निवासी रामू (16) पुत्र पन्नालाल करीब दो साल से क्षेत्र के गांव मंदौड़ निवासी किसान सुरेंद्र के यहां नौकरी करता था। शनिवार सुबह करीब नौ बजे किशोर किसान के भारतीय इंटर कॉलेज के पीछे स्थित बाग में पेड़ की डाली काटने गया था। बाग में ही पेड़ से कुछ दूरी पर 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन जा रही है। किशोर द्वारा पेड़ पर चढ़कर शाखा काटते हुए वह शाखा कटकर हाइटेंशन लाइन से जा टकराई, जिससे पूरे पेड़ में करंट दौड़ गया और किशोर की करंट से झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई। किसान की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। एसओ वीरेंद्र कसाना का कहना है कि किशोर के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।