{"_id":"69b2fd8a49c941ed180db8dc","slug":"muzaffarnagar-a-speeding-uncontrolled-car-overturned-after-hitting-a-tree-two-wedding-guests-died-four-yout-2026-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: पेड़ से टकराकर पलटी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार, दो बरातियों की मौत, चार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: पेड़ से टकराकर पलटी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार, दो बरातियों की मौत, चार युवक घायल
Thu, 12 Mar 2026 11:24 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:24 PM IST
सार
सहारनपुर निवासी नितिन और बादल अपने दोस्तों के साथ शामली में एक शादी में शामिल होने के लिए आए थे। उसके बाद वे कार में घूमने निकल गए। बिरालसी-ज्ञानमाजरा मार्ग पर हादसा हो गया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
पेड़ से टकराई कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थानाभवन मार्ग पर हसनपुर लुहारी से बिरालसी की ओर जा रही होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में सहारनपुर के नानौता के रहने वाले बादल और नितिन की मौत हो गई, जबकि चार घायल हैं। कार सवार सहारनपुर से शामली के हसनपुर लुहारी बरात में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
घायलों का सीएचसी में इलाज।
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को सहारनपुर के नानौता के वार्ड नंबर-एक, मोहल्ला अफगानान से शामली के गांव हसनपुर लुहारी बरात आई थी। शाम के वक्त बरात में से छह युवक एक होंडा सिटी कार में बिरालसी घूमने के लिए चल दिए। ज्ञाना माजरा राजपूतान की तरफ से बिरालसी की तरफ आते वक्त रफ़्तार अधिक होने के कारण कार पेड़ से टकराकर पलट गई। इसमें पीछे सीट पर बाई तरफ बैठे दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार में सवार घायलों को लहूलुहान हालत में देख मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से सभी को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल भर्ती कराया। चिकित्सकों ने नानौता निवासी बादल (25) एवं नितिन (26) को मृत घोषित कर दिया।
घायलों में यमुनानगर नानौता निवासी कपिल और सुभाष को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यमुनानगर निवासी निवासी विशाल और नानौता निवासी आशू को उपचार क बाद रिलीव कर दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम को भिजवाएं।

सीओ सदर डॉ. रवि शंकर मिश्रा ने बताया अनियंत्रित होकर कार पेड़ में टकराने के बाद पलट गई। जांच में सामने आया कि अगली सीट पर बैठा युवक चालक से खुद कार चलाने के लिए बोल रहा था। संभवत: इसी बात पर कार का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ है।
शादी समारोह से मौके पर दौड़े गमजदा मेहमान
घटना शामली जिले के समीपवर्ती क्षेत्र में हुई। हसनपुर लुहारी गांव में बरात आई थी, यह गांव भी चरथावल सीमा से सटा हुआ है। एक तरफ बराती मस्ती में झूम रहे थे, दूसरी तरफ हादसे में दो युवकों की मौत से मौके पर गम का माहौल बन गया। हादसे की खबर हसनपुर लुहारी गांव पहुंची तो मौके पर शादी से मेहमानों और बरातियों का पहुंचना शुरू हो गया। एक झटके में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

अविवाहित थे मृतक
दोनों मृतक मजदूरीपेशा और अविवाहित थे। मृतक नितिन पेट्रोल पंप पर सेल्समेन था। दूसरा युवक बादल डेंटर का काम करता था। दूल्हे अक्षय के भतीजे सौरभ ने बताया घायलों की हालत खतरे से बाहर है। हालांकि इनमें एक को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिरालसी में कार सवार किसी युवक की कोई रिश्तेदारी नहीं है।
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बुढ़ाना में खरीदी 55 बीघा खेती की जमीन, भाइयों के साथ आकर कराई रजिस्ट्री