{"_id":"6703d20d87e9fe929e084583","slug":"muzaffarnagar-6-61-lakh-people-cheated-with-the-promise-of-huge-profits-in-crypto-currency-business-2024-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: क्रिप्टो करेंसी के कारोबार में मोटे मुनाफे का झांसा दे 6.61 लाख ठगे, ठगी हो जाए तो करें कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: क्रिप्टो करेंसी के कारोबार में मोटे मुनाफे का झांसा दे 6.61 लाख ठगे, ठगी हो जाए तो करें कॉल
Mon, 07 Oct 2024 05:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:57 PM IST
सार
साकेत कालोनी निवासी अंकित कुमार के पास कुछ लोगों ने टेलीग्राम एप के माध्यम से संपर्क किया। उसे क्रिप्टो करेंसी के कारोबार में निवेश करने के लिए उकसाया।
विज्ञापन
cyber crime
विस्तार
साइबर अपराधियों ने एक युवक को क्रिप्टो करेंसी के कारोबार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर छह लाख 61 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
साकेत कालोनी निवासी अंकित कुमार के पास कई दिन पहले कुछ लोगों ने टेलीग्राम एप के माध्यम से संपर्क किया। उसे क्रिप्टो करेंसी के कारोबार में निवेश करने के लिए उकसाया। मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर अपराधियों के झांसे में आकर सितंबर माह में उसने दो लाख 51 हजार रुपये अलग अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी साइबर अपराधियों ने झांसे में लेकर चार लाख 10 हजार रुपये अपने अलग अलग खातों में जमा करा लिए।
इसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुए धोखे का पता चला। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। अधिकारियों के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि साइबर अपराध बढ़ रहा है। किसी की भी लुभावनी बातों व लालच में न आए। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर सूचना दें।