फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: 138 constables parade in convocation, trainee constable Vikrant Kumar was selected as the best

Muzaffarnagar: दीक्षांत समारोह में 138 आरक्षियों ने की परेड, प्रशिक्षु आरक्षी विक्रांत कुमार चुने गए सर्वांग सर्वोत्तम

Tue, 12 Jul 2022 11:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 Jul 2022 11:50 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर रिजर्व पुलिस लाइन में 138 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड के भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। आरक्षियों को पुलिस लाइन में बदलते सामाजिक परिदृश्य के अनुसार और नवीन तकनीक के प्रयोग में दक्ष बनाने के लिए  प्रशिक्षित किया गया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: 138 constables parade in convocation, trainee constable Vikrant Kumar was selected as the best
आरक्षी प्रशक्षिण परेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी पीएसी के पदों पर सीधी भर्ती-2021 में चयनित हुए 138 आरक्षी पीएसी का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। आरक्षियों को पुलिस लाइन में बदलते सामाजिक परिदृश्य के अनुसार और नवीन तकनीक के प्रयोग में दक्ष बनाने के लिए  प्रशिक्षित किया गया।

विज्ञापन


मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में 138 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड के भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसएसपी विनीत जायसवाल रहे। आरक्षियों ने मार्च पास्ट और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रथम कमांडर रिक्रूट आरक्षी अंकित कुमार, द्वितीय परेड कमांडर रिक्रूट आरक्षी नीतीश पंवार और  तृतीय परेड कमांडर रिक्रूट आरक्षी अश्वनी कुमार के द्वारा दीक्षांत परेड की कमांड की गई। परीक्षाओं मे श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु आरक्षी विक्रांत कुमार (सर्वांग सर्वोत्तम) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed