{"_id":"62cd12a01be3bd27a815d66c","slug":"muzaffarnagar-138-constables-parade-in-convocation-trainee-constable-vikrant-kumar-was-selected-as-the-best","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: दीक्षांत समारोह में 138 आरक्षियों ने की परेड, प्रशिक्षु आरक्षी विक्रांत कुमार चुने गए सर्वांग सर्वोत्तम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: दीक्षांत समारोह में 138 आरक्षियों ने की परेड, प्रशिक्षु आरक्षी विक्रांत कुमार चुने गए सर्वांग सर्वोत्तम
Tue, 12 Jul 2022 11:50 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:50 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर रिजर्व पुलिस लाइन में 138 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड के भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। आरक्षियों को पुलिस लाइन में बदलते सामाजिक परिदृश्य के अनुसार और नवीन तकनीक के प्रयोग में दक्ष बनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन
आरक्षी प्रशक्षिण परेड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी पीएसी के पदों पर सीधी भर्ती-2021 में चयनित हुए 138 आरक्षी पीएसी का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। आरक्षियों को पुलिस लाइन में बदलते सामाजिक परिदृश्य के अनुसार और नवीन तकनीक के प्रयोग में दक्ष बनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में 138 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड के भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसएसपी विनीत जायसवाल रहे। आरक्षियों ने मार्च पास्ट और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रथम कमांडर रिक्रूट आरक्षी अंकित कुमार, द्वितीय परेड कमांडर रिक्रूट आरक्षी नीतीश पंवार और तृतीय परेड कमांडर रिक्रूट आरक्षी अश्वनी कुमार के द्वारा दीक्षांत परेड की कमांड की गई। परीक्षाओं मे श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु आरक्षी विक्रांत कुमार (सर्वांग सर्वोत्तम) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन