फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: 13 girls and 17 boys born on new year

नए साल पर 30 घरों में किलकारियां गूंजी

Fri, 03 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: 13 girls and 17 boys born on new year
एटूजेड कालोनी निवासी दिव्या वर्मा , अपने नवजात बेटे के साथ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- एक जनवरी को जन्म होने से माता-पिता भी खुश
विज्ञापन

- 13 लड़कियां और 17 लड़कों ने लिया जन्म
(फोटो समाचार)
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नए साल के जश्न के बीच वर्ष के पहले दिन 30 नवजात ने इस दुनिया में आंखें खोलीं। साल की पहली तारीख को बच्चों के जन्म को लेकर माता-पिता भी खुश नजर आए। ये लोग इनका कहना है कि हर साल नए साल के जश्न के साथ ही अपने बच्चों का जन्मदिन मनाएंगे।

मंगलवार की रात साल 2019 समाप्त हो गया और कैलेंडर साल 2020 में प्रवेश कर गया। नए साल के पहले दिन दुनिया उल्लास में डूबी रही। हर कोई अपने तरीके से जश्न मनाने में जुटा हुआ था। हर्ष के इस माहौल में जिला महिला अस्पताल में 30 नवजात शिशुओं ने भी इस दुनिया में आंखें खोलीं। 31 दिसंबर 2019 की रात्रि 12 बजे से एक जनवरी 2020 की रात्रि 12 बजे तक महिला अस्पताल में 17 लड़कों और 13 लड़कियों ने जन्म लिया। न्याजूपुरा की आरती ने बेटी को जन्म दिया जबकि एटूजेड़ कॉलोनी की दिव्या वर्मा के यहां बेटे का जन्म हुआ है। दोनों के माता-पिता नए साल के पहले दिन बच्चों के जन्म को लेकर बेहद खुश नजर आए। उनका कहना है कि पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूबी होती है। इसी जश्न के बीच उनके बच्चों का जन्मदिन मनाया जाएगा। हाजीपुरा की फरजाना, बेहड़ा सादात की आरजू, कुल्हेड़ी खुड्डा की रूबी, भनेड़ा की गुलफ्शा, जैन नगर खतौली की फरजाना, गोयला शाहपुर की अलका, पीनना की गीता, सलेमपुर की गुड्डन, नरा की शाहिस्ता, मेरठ के सरधना की राधा समेत 30 महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया। ये सभी साल की पहली तारीख को बच्चों के जन्म को लेकर बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि बच्चों की जन्मतिथि बेहद सटीक है। एक जनवरी 2020 याद रखने में भी बेहद आसानी होगी। हर साल जश्न के माहौल में बच्चे का जन्मदिन मनाएंगे। उधर, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डाक्टर अमिता गर्ग का कहना है कि सभी सभी नवजात एवं उनकी माताएं स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed