फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarangar: Farmer Murdered Over Drinking Dispute, Accused Tried to Burn Body in Muzaffarnagar

Muzaffarangar: शराब के विवाद में किसान की हत्या, शव जलाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो भागे आरोपी

Sat, 30 May 2026 10:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 May 2026 10:41 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक किसान की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव को जलाने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस समय रहते मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Muzaffarangar: Farmer Murdered Over Drinking Dispute, Accused Tried to Burn Body in Muzaffarnagar
घटनास्थल से बरामद शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक किसान की ईंटों से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहचान मिटाने के लिए शव को जलाने का प्रयास भी किया, लेकिन सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को आग से बाहर निकाल लिया। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पानी लाने को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली निवासी 30 वर्षीय अंकुर पुत्र पालेराम शुकतीर्थ में रहकर मजदूरी का काम भी करता था। शुक्रवार रात वह कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पानी लाने को लेकर कहासुनी हो गई। अंकुर ने पानी लाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: हिस्ट्रीशीटर पर घर में घुसकर हमले का आरोप, अपहरण का प्रयास, पांच के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

ईंट से हमला कर की हत्या
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान अंकुर के एक साथी ने उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से अंकुर की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी घबरा गए और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने की योजना बनाई।

शव को जलाने की कोशिश, पुलिस ने बचाया
आरोपियों ने शव को चिता पर रखकर आग लगा दी थी। इसी बीच किसी व्यक्ति ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को चिता से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

तीन संदिग्ध हिरासत में
पुलिस ने जांच के दौरान क्षेत्र की प्रधान के पति समेत तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed