फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffaragar : Gang of women caught cheating people by roaming around banks, four arrested

मुजफ्फरनगर: बैंकों के आसपास घूमकर लोगों को चूना लगाने वाली महिलाओं का गैंग पकड़ा, चार गिरफ्तार

Thu, 07 Apr 2022 12:38 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 07 Apr 2022 12:38 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में एसबीआई में रुपये जमा कराने आए एक व्यक्ति ने अचानक रुपये गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस जांच में जुटी थी। गुरुवार को पुलिस ने चार महिलाओं के गैंग को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Muzaffaragar : Gang of women caught cheating people by roaming around banks, four arrested
गिरफ्तार महिलाएं - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर मेें पुलिस ने बैंकों के आसपास घूमकर लोगों के बैग या जेब से रुपये साफ करने वाली चार महिलाओं का गैंग पकड़ा है। आरोपी महिलाएं मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के जाटखेड़ी गांव की रहने वाली हैं। 

विज्ञापन


सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने बताया कि भौराकलां थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर राय सिंह निवासी ब्रजेश कुमार शर्मा 25 मार्च को भौराकलां एसबीआई में रुपये जमा कराने आए थे। इसी दौरान थैले से रुपये चोरी हो गए।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुलेंगे गहरे राज: एके-47 रायफल का आतंकी कनेक्शन खंगाल रही जांच एजेंसियां, एनआईए और आईबी ने मेरठ में डाला डेरा
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि पीड़ित ने रुपये चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार को पारसी घाट के पास खड़ी चार महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

आरोपी गौरी, सोनिका, कल्लो और नेहा ने वारदात स्वीकार की है। आरोपियों के पास से करीब 41 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। ये महिलाएं बैंकों के आसपास लोगों को निशाना बनाती थीं। पुलिस उनके अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed