फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mutilated Body of Farmhouse Watchman Found in Muzaffarnagar, Family Alleges Murder

Muzaffarnagar: फार्म हाउस के चौकीदार का क्षत-विक्षिप्त शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 05 Mar 2026 05:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 05 Mar 2026 05:33 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे किनारे स्थित सिक्का फार्म हाउस में चौकीदार हुसन पाल (55) का क्षत-विक्षिप्त शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Mutilated Body of Farmhouse Watchman Found in Muzaffarnagar, Family Alleges Murder
crime - फोटो : crime

विस्तार

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे किनारे स्थित सिक्का फार्म हाउस में चौकीदार का क्षत-विक्षिप्त शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हुसन पाल (55) के रूप में हुई है, जो पिछले कई वर्षों से फार्म हाउस पर चौकीदारी का काम कर रहे थे।

विज्ञापन


11 साल से कर रहे थे चौकीदारी
जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नौना निवासी हुसन पाल करीब 11 वर्षों से उक्त फार्म हाउस पर चौकीदार के रूप में कार्यरत थे।

फोन नहीं उठाने पर बेटे को हुआ शक
गुरुवार सुबह जब हुसन पाल का फोन नहीं उठा तो उनके छोटे बेटे अश्वनी को शक हुआ। वह फार्म हाउस पहुंचा तो वहां अपने पिता का क्षत-विक्षिप्त शव पड़ा देखकर सन्न रह गया।

चेहरे को कुचला, शरीर पर चोट के निशान
बताया जा रहा है कि मृतक के चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया गया था और छाती पर भी चोट के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही नई मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
परिजनों का आरोप है कि हुसन पाल की हत्या कर शव को फार्म हाउस में फेंक दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed