फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mustard crop plowed against agricultural laws

कृषि कानूनों के विरोध में सरसों की फसल जोत दी

Fri, 26 Feb 2021 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Mustard crop plowed against agricultural laws
पावटी में कृषि कानूनों के विरोध में सरसो की फसल को जोतते किसान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पावटी में किसान ने कृषि कानूूनों के विरोध में पांच बीघा सरसों की फसल जोत दी। भाकियू चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशलवीर सिंह के साथ किसानों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

चरथावल सहकारी समिति के पूर्व सभापति प्रवीण त्यागी किसानों के साथ खेत पहुंचे और उन्होंने पकने को तैयार खड़ी सरसों की फसल में ट्रैक्टर चलाकर फसल को नष्ट कर दिया। उनका कहना था कि केंद्र सरकार किसानों पर थोपे गए कानूनों का वापस ले और एमएसपी पर खरीद की गारंटी के लिए कानून बनाया जाए। किसानों का कहना था कि बड़ी उम्मीद के साथ किसानों ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनवाई थी, लेकिन सरकार किसानोें का हक कुचलना चाहती है। शाहबाज, ईश्वर सिंह, प्रवीण त्यागी, धर्मेंद्र त्यागी, हिमांशु त्यागी, लोक मणि, रिजवान, डॉ. मेहरबान, दिशान त्यागी, वसीम त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानूनों में संशोधन करने की मंशा का वह समर्थन करते हैं। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की पंचायत बाढ़ इंटर कॉलेज प्रांगण में बुलाई गई है। पंचायत में किसानों की राय ली जाएगी और किसानों के हित में संशोधन किए जाते हैं, तो सरकार का समर्थन करने का फैसला लिया जा सकता है। किसानों का एमएसपी पर फसल का मूल्य की गारंटी सहित अनेक मुद्दों पर विचार किया जाएगा। पंचायत में कई जिलों के किसान हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed