फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muslims are in the grip of clerics even after 70 years: Farah

70 साल बाद भी मौलवियों की जकड़ में हैं मुस्लिम : फरहा

Thu, 13 Feb 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Muslims are in the grip of clerics even after 70 years: Farah
शिक्षक नगर में चल रहे महिलाओं के धरना प्रदर्शन में शामिल होने जाती सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता फरह? - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। सीएए के विरोधियों की सद्बुद्धि के लिए सांस्कृतिक एवं सामाजिक महिला संगठन प्रेरणा की ओर से किए जा रहे भजन कीर्तन कार्यक्रम के चौथे दिन सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता फरहा फैज उनके बीच पहुंचीं और उन्हें अपना समर्थन दिया। इस दौरान फरहा फैज ने सीएए के विरोध में किए जा रहे धरना प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी मुस्लिम कौम मौलवियों की जकड़ में है।
विज्ञापन

बुधवार को शिक्षक नगर स्थित शिव पार्क में पहुंचीं अधिवक्ता फरहा फैज ने कहा कि ईदगाह के मैदान में जो महिलाएं सीएए के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही हैं उनको यह पता होना चाहिए कि सीएए भारत में रहने वाले मुसलमानों के लिए नहीं है। यह उन लोगों के लिए है जो भारत में प्रताड़ित होकर आ रहे हैं और यहां की नागरिकता लेना चाहते हैं। बिना वजह इसको लेकर शोर मचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल एनपीआर को एनआरसी से जोड़कर मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं और उन्हें विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। फरहा फैज ने कहा कि अगर इन्हें जानकारी होती तो जब सरकार ने इनके लिए तीन तलाक का कानून बनाया था, तब यह उसके समर्थन में घर से बाहर निकलतीं, लेकिन तब इनको फिरकों में बांट दिया गया और आज इनको एकजुट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह इस बात का उदाहरण है कि आजादी के 70 साल के बाद भी मुस्लिम कौम मौलवियों और कुछ सांप्रदायिक पार्टियों की जकड़ में है। हम लेके रहेंगे आजादी नारे पर कटाक्ष करते हुए फरहा फैज ने कहा कि मुसलमानों को इन मौलवियों से आजादी के नारे लगाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed