{"_id":"609e27278ebc3ed6bc4af89f","slug":"muslim-people-have-offered-eid-ul-fitr-prayers-at-home-in-muzaffarnagar-and-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद-उल-फितर 2021: लोगों ने घरों में अदा की ईद की नमाज, मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-उल-फितर 2021: लोगों ने घरों में अदा की ईद की नमाज, मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात
Fri, 14 May 2021 01:00 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 14 May 2021 01:00 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और बिजनौर जनपद में ईद-उल-फितर का पर्व सादगी और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों में ही ईद की नमाज अदा की।
विज्ञापन
मस्जिद पर पुलिस तैनात।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी के बिजनौर और मुजफ्फरनगर में ईद का त्योहार सादगी के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों में ही ईद की नमाज अदा की। ईदगाह और बाजारों में पुलिस तैनात रही। कहीं भी एक साथ पांच से अधिक लोगों को नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं थी। वहीं लोग एक दूसरे को मोबाइल पर वीडियो कॉल पर ही मुबारकबाद देते रहे।
विज्ञापन
वहीं कोरोना के कारण गली-मोहल्ले में दिखाई देने वाली रौनक इस बार भी गायब रही। ईद पर सुबह से ही शहर में पुलिस सभी ईदगाह पर डटी रहीं। हालांकि लोगों ने ईदगाह में और मस्जिदों में नमाज नहीं की। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस भ्रमण पर रही।
विज्ञापन
उधर, मुजफ्फरनगर में भी ईद-उल-फितर का पर्व सादगी के साथ मनाया गया। कोरोना संक्रमण के चलते लोगों ने शासन-प्रशासन और उलमा की अपील को स्वीकार करते हुए घरों में ही ईद की नमाज अदा की। जिले भर में ईद का पर्व सादगी के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
बताया गया कि ईद पर सुबह से ही जिले भर में पुलिस सभी ईदगाह पर तैनात रहीं। हालांकि लोगों ने ईदगाह में और मस्जिदों में नमाज नहीं की। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस भ्रमण पर रही। वहीं डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने भी शहर और देहात में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।