फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muslim girl burqa pulled off in public in Muzaffarnagar, accused changed their tactics after being arrested

UP: हिंदू युवक व मुस्लिम युवती को पीटा, बुर्का उतार कर किया बेनकाब, गिरफ्तारी के बाद लंगड़ाते दिखे आरोपी

Mon, 14 Apr 2025 12:53 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 14 Apr 2025 12:53 PM IST
सार

युवती का बुर्का उतार कर उसे बेनकाब कर दिया गया। मामले में वीडियो भी वायरल हो रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को पकड़ लिया। थाने में सभी आरोपी लंगड़ाते हुए नजर आए।

विज्ञापन
Muslim girl burqa pulled off in public in Muzaffarnagar, accused changed their tactics after being arrested
युवती का बुर्का खींचा, गिरफ्तारी केबाद बदल गई आरोपियों की चाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में मीनाक्षी चौक के पास हिंदू युवक के साथ बाइक पर जा रही मुस्लिम युवती व युवक को रोक कर आधा दर्जन से अधिक युवकों से पीटा। युवती का बुर्का उतार कर उसे बेनकाब कर दिया गया। मामले में वीडियो भी वायरल हो रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


खालापार निवासी एक मुस्लिम महिला स्मोल फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट है। शामली जिले के थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव इस्माइलपुर गांव निवासी सचिन भी कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन


 

शनिवार दोपहर में सचिन महिला के घर पहुंचा। उसे सुजडू से किश्त का कलेक्शन कर लाना था। महिला ने अपनी बेटी को उसके साथ बाइक पर भेज दिया।

युवक व युवती वापस लौट रहे थी। इसी दौरान खालापार में दर्जी वाली गली में सामने आठ-दस युवकों ने दोनों को रोक लिया। आरोपी युवकोंं ने दोनों को पीटा। बाद में उन्हें पूछताछ के लिए एक बैटरी की दुकान में ले गए। वहां दोनों के साथ मारपीट की गई।

आरोप है कि युवती का बुर्का उतार दिया उसे बेनकाब कर दिया। चोटी खींची गई। निवस्त्र करने का भी प्रयास किया। वीडियो भी बनाई गई। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे और युवती व युवक को आरोपियों से बचाया। इस मामले में वीडियो वायरल कर दी गई। पीडिता ने पुलिस को तहरीर दी।

खालापार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की। वीडियो में युवकों की पहचान कर रविवार देर शाम छह आरोपी मुस्लिम युवकों  शोएब व शमी व सरताज, शादाब, उमर, अर्श को गिरफ्तार कर लिया। थाने में सभी आरोपी कमर पर हाथ रखे लंगड़ाते हुए नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed