{"_id":"64c2598f8bdb6a45f90dfaa7","slug":"murder-son-killed-his-father-with-friend-for-not-getting-pocket-money-in-muzaffaranagr-2023-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कातिल बना बेटा: जेब खर्च न मिलने पर दोस्त के साथ मिलकर बनाई योजना, पिता को दी खौफनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिल बना बेटा: जेब खर्च न मिलने पर दोस्त के साथ मिलकर बनाई योजना, पिता को दी खौफनाक मौत
Thu, 27 Jul 2023 05:19 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 27 Jul 2023 05:19 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसान की धारदार हथियार से हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वारदात को कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
Muzaffarnagar News
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर के थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी नौआबाद निवासी किसान देवेंद्र की हत्या उसके इकलौते बेटे ने गांव के ही चाचा-भतीजे के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने मृतक के बेटे प्रशांत और उसके साथियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया।
बृहस्पतिवार को आरोपी पकड़े गए। पुलिस से पूछताछ में आरोपी प्रशांत ने बताया कि वह गांव के कपिल के साथ मेरठ में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। आरोप लगाया कि पिता देवेंद्र पढ़ाई और अन्य जेब खर्चे देने में हमेशा लड़ाई झगड़ा करता था। इसी कारण अपने साथी कपिल के साथ मिलकर पिता को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। कपिल के चाचा अजेंद्र पर लाखों रुपये का कर्ज था। प्रशांत ने कर्ज उतारने का लालच देकर अजेंद्र को योजना में शामिल कर लिया।

Trending Videos
19 जुलाई को प्रशांत अपने पिता देवेंद्र को सिसौली बैंक में ले गया। बैंक से वापस लौटते हुए दोनों पहले खेत पर पहुंचे। खेत पर पहले से ही चाचा-भतीजे मौजूद थे। आरोपियों ने देवेंद्र को पकड़कर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी गांव लौट आए।
शाम के समय लोगों को खेत में शव पड़ा होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने बताया आरोपी प्रशांत, कपिल और अजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पिता की हत्या करने में नहीं कांपे बेटे के हाथ
भौराकलां। जिस बेटे की उंगली पकड़कर पिता ने चलना सिखाया , उसकी हत्या कर दी गई। गढ़ी नौआबाद निवासी देवेंद्र संपन्न किसान था। इकलौते बेटे प्रशांत का लालन-पालन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
प्रशान्त का भविष्य संवारने के लिए उच्च शिक्षा के लिए मेरठ भेजा, जिससे वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देकर उच्च स्तर की नौकरी प्राप्त कर सके। देवेंद्र ने अपनी मेहनत के बल पर गांव में कृषि भूमि खरीद ली थी। उसकी तमन्ना था कि बेटा भी उसकी तरह ही कठोर मेहनत कर कामयाबी हासिल करें।