फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   murder of two children by mother in muzaffarnagar her lover also arrested

कातिल मां की असल कहानी: दुनिया से छिपा रखी थी जुनैद और मुस्कान ने ये बात, प्रेमी के पकड़े जाने पर खुला वो राज

Sat, 21 Jun 2025 06:32 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: विकास कुमार Updated Sat, 21 Jun 2025 06:32 PM IST
सार

अपने दो मासूम बच्चों अरहान और अनाया की हत्या करने वाली मुस्कान सोशल मीडिया पर वीडियो बनाती थी। अधिकतर वीडियो में जेल, तमंचे और बदमाशी और मोहब्बत वाले गानों का प्रयोग किया गया है।

विज्ञापन
murder of two children by mother in muzaffarnagar her lover also arrested
मुस्कान और उसका प्रेमी जुनैद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ की मुस्कान के बाद मुजफ्फरनगर की एक और मुस्कान के कातिलाना कारनामे ने न केवल सनसनी फैला दी बल्कि एक कलयुगी मां होने का भी सबूत समाज के सामने पेश किया है। लोग अभी मेरठ की मुस्कान को भूले तक नहीं थे, जिसने प्रेमी संग रहने के लिए पति की हत्या कर उसके टुकड़े नीले ड्रम में सीमेंट से पैक कर दिया था। अब मुज्जफनगर की मुस्कान ने भी वही किया है, लेकिन इसमें अपने दो फूल जैसे बच्चों की हत्या कर दी, वो भी प्रेमी के प्यार में अंधी होकर। इस मामले में मुस्कान पहले ही गिरफ्तार हो चुकी थी, अब प्रेमी जुनैद भी पुलिस की हिरासत में है। पहली बार आशिक जुनैद की बात इस केस में सामने आई है। 

विज्ञापन

दोनों ने घरवालों से छिपा रखी थी अपनी प्रेमी कहानी
वारदात के बाद प्रेमी जुनैद फरार था और पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीम बनाई थी। पुलिस के हत्थे अब जुनैद लग गया है और माना ज रहा है कि जल्द इस मामले में कई खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल शुरुआती पूछताछ में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक जुनैद और मुस्कान का प्रेम संबंध वसीम (वर्तमान पति) से शादी से पहले से चल रहा है। दोनों शादी भी करना चाहते थे। लेकिन बात वहां तक पहुंच न पाई। इन दोनों के प्यार की बात दोनों के घरवालों को कभी पता नहीं चल सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्कान की बुआ का बेटा है जुनैद
मुस्कान और जुनैद रिश्तेदार हैं। दोनों के बीच भाई-बहन का संबंध है। जुनैद मुस्कान की बुआ का बेटा है। इस केस में यह बात साफ हो चुकी है कि दोनों निकाह करना चाहते थे, लेकिन जुनैद ने बच्चों को साथ रखने से साफ इनकार कर दिया था। इसी के बाद एक मां ने अपने दोनों बच्चों को मोहब्बत की बलि चढ़ाने का फैसला कर लिया। 

विज्ञापन

बच जाती मुस्कान, अगर पुलिस का कहना न मानता परिवार
मुस्कान और वसीम की शादी के बाद दोनों के दो बच्चे बेटा अरहान (04) और बेटी अनाया (01) हुई। बीते गुरुवार को भोपा के गांव रुड़कली तालाब अली में ही रहस्यमय हालत में दोनों मृत मिले थे। दोनों अपनी मां मुस्कान के साथ घर में सोए थे। पहले परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया था, लेकिन पुलिस के मनाने पर परिजन मान गए। पुलिस ने पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए थे। बच्चों के शरीर पर चोट का कोई निशान नही था। प्रथम दृष्टया हत्या के कारण का पता नहीं चला था। पुलिस ने वसीम की पत्नी मुस्कान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच सामने आ गया।

बच्चों की हत्या की साजिश में जुनैद ने दिया मुस्कान का भरपूर साथ
साजिश रचने के बाद गुरुवार को जुनैद ही रुड़कली तालाब अली में रसगुल्ले और जहरीला पदार्थ लेकर पहुंचा था। मुस्कान ने जहरीली गोलियां बनाकर रसगुल्लों के बीच में रख दी। मां ने रसगुल्ले दिए तो दोनों मासूमों ने खा लिए और फिर मौत की नींद सो गए। आरोपी एक घंटे तक घर में रूका था। जहर कौन सा था, उसे कहां से खरीदा था। इस बारे में जांच की जा रही है।

गुम हुआ मोबाइल उगले का मुस्कान का राज
दोनों बच्चों की मौत के बाद एकाएक गुम हुआ मुस्कान का मोबाइल भी बरामद हो गया है। आरोपी ने पहले अपना मोबाइल खो जाना बताया था। जिसे पुलिस ने तलाश लिया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जा रही है।

जेल और तमंचे वाले वीडियो बनाती रही मुस्कान
अपने दो मासूम बच्चों अरहान और अनाया की हत्या करने वाली मुस्कान सोशल मीडिया पर वीडियो बनाती थी। अधिकतर वीडियो में जेल, तमंचे और बदमाशी और मोहब्बत वाले गानों का प्रयोग किया गया है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद उसके वीडियो भी खूब वायरल हुए। वहीं लोगों ने वीडियो शेयर भी किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed