फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Murder of married woman by feeding her poisonous substance

Muzaffarnagar News: विवाहिता की जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या

Thu, 04 Jul 2024 04:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Murder of married woman by feeding her poisonous substance
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के मोहल्ला पटेलनगर निवासी विवाहिता शिवानी (24) की जहरीला पदार्थ के सेवन से उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी ने खाते से एक लाख रुपये निकाल कर नहीं दिए इसलिए उसे ससुराल वालों ने जहरीला पदार्थ खिला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानसठ के आदर्श कालोनी हुसैनपुरा निवासी बबलू की बेटी शिवानी की शादी डेढ़ साल पहले नई मंडी के मोहल्ला पटेलनगर में सतीश कुमार के बेटे अभिषेक के साथ हुई थी। सतीश कुमार परिवार के साथ पटेलनगर में अशोक कुमार के मकान में किराए पर रहते हैं।
विज्ञापन

बबलू ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उनकी बेटी को पति अभिषेक, उसका पिता व मां अनीता देवी दहेज की मांग कर परेशान करते थे। उन्होंने कई बार उसके ससुराल वालों को समझाया था। उन्होंने शादी के समय अपनी बेटी के खाते में एक लाख रुपये जमा किए थे। उन रुपयों को निकालने का दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीस जून की रात में शिवानी ने फोन पर परिजनों को सूचना देकर अपनी जान को खतरा जताया था। इसी रात में उनकी बेटी के ससुर ने फोन पर सूचना दी कि शिवानी ने जहर का सेवन कर लिया है। उन्होंने अपने बेटे के साथ पहुंच कर बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में उसे मेरठ मेडिकल ले गए। वहां अब उसकी मौत हो गई।
मंडी कोतवाली पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ मंडी रुपाली राव ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed