फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Murder of another husband: Wife strangled him with a scarf, said - husband had made her a call girl

एक और पति की हत्या: दुपट्टे से गला घोंटकर मारा, बोली- बना दिया था कॉल गर्ल, लोगों को भेजता था अश्लील वीडियो

Tue, 24 Jun 2025 09:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 24 Jun 2025 09:42 PM IST
सार

Murder In Muzaffarnagar: मेरठ के सौरभ और इंदौर के राजा रघुवंशी के बाद सलमान हत्याकांड में भी सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पत्नी ने ही उसकी हत्या की थी। पत्नी ने बताया कि सलमान दूसरे लोगों से उसके संबंध बनवाकर पैसे कमाता था। उसे दूर-दूर तक ले जाता था।

विज्ञापन
Murder of another husband: Wife strangled him with a scarf, said - husband had made her a call girl
सलमान की फाइल फोटो और गिरफ्तार पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के बाद अब मुजफ्फरनगर में पति की हत्या करने के मामले में पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। शहर कोतवाली की एक कॉलोनी में रहने वाले सलमान की हत्या उसकी पत्नी ने ही दुपट्टे से गला घोंटकर की थी। पत्नी ने दूसरे लोगों से संबंध बनवाने से परेशान होकर कोल्डड्रिंक में नशीली गोली खिलाने के बाद पति की हत्या करना बताया। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सलमान हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में सलमान अपनी पत्नी, चार साल के बेटे के साथ किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार रात उसकी मौत हुई थी। इस मामले में सलमान के भाई ने भाभी पर ही हत्या करने का आरोप लगाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति दूसरों के साथ संबंध बनवाता था। साथ ही अनैतिक धंधे के लिए उसे दूर तक ले गया था। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो भी बनाकर भेजता था। इस सबसे वह परेशान हो गई थी। पति से छुटकारा पाने के लिए ही घटना को अंजाम दिया।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने महिला की निशानदेही पर नशे की गोलियां और हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद किया है। इस दौरान सीओ सिटी राजू साव, शहर कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

इस तरह बनाई थी योजना
महिला ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन पति को झांसे में लेकर नशीली गोलियां मंगाईं। इसके बाद रात में उसे कोल्डड्रिंक में तीन गोली डालकर पिला दीं। नशा होने लगा तो मकान में ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सुला दिया। बाद में दुपट्टे से पति का गला घोंट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद गली में खड़े दो युवकों को पति को हार्ट अटैक आना बताया और जिला अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने मृतक के गले पर निशान देखा, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया।


ये भी देखें...
Bijnor: हीमपुर दीपा की प्रधान को धक्का देकर गिराया, पति को डंडों से पीटा, मारपीट की वीडियो वायरल    

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed