फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Murder In Muzaffarnagar: Two young men killed their good friend by slitting their throats with a knife

Murder In Muzaffarnagar: पहले छत पर साथ पी शराब, फिर चाकू से गला रेतकर दो युवकों ने की दोस्त की हत्या

Wed, 21 Feb 2024 01:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 21 Feb 2024 01:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक युवक की उसके दो दोस्तों ने गला रेतकर हत्या कर दी। उसका शव घर की छत पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला।
 

विज्ञापन
Murder In Muzaffarnagar: Two young men killed their good friend by slitting their throats with a knife
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनपद मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के अलमासपुर में जितेंद्र(25) पुत्र अशोक की गला रेत कर उसी के घर की छत पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अलमासपुर निवासी जितेंद्र उर्फ चुहिया टेंट की दुकान पर काम करता था। दो दोस्तों के साथ मंगलवार देर रात वह अपने घर की छत पर  शराब पी रहा था। इस दौरान  किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Tractor March In Pics: किसान आंदोलन के समर्थन में BKU का हल्ला बोल, कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों दोस्तों ने जितेंद्र की गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गए। जितेंद्र के काफी देर तक नीचे न आने पर परिवार के लोग छत पर पहुंचे तो उन्हें जितेंद्र खून से लथपथ मृत हालत में पड़ा मिला।

सूचना पाकर नई मंडी पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed