फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Murder in Muzaffarnagar Killing of farmer sleeping in garden

मुजफ्फरनगर: बाग में सो रहा था किसान, सुबह पत्नी जगाने पहुंची तो खून देख चीख पड़ी, सवाल- कौन है सतपाल का कातिल?

Mon, 09 May 2022 08:26 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 09 May 2022 08:26 AM IST
सार

बुढ़ाना क्षेत्र में एक किसान की हत्या कर दी गई है। किसान बाग में सो रहा था। सुबह उसकी पत्नी उसे जगाने पहुंची तो पति को मृत पाया।

विज्ञापन
Murder in Muzaffarnagar Killing of farmer sleeping in garden
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना क्षेत्र के गांव माजरा निवासी सतपाल कश्यप (45) के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब सतपाल बाग में सो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतक का मकान गांव के बाहर है। मकान के बराबर में बाग है। रविवार को रात के समय सतपाल अपने बाग में सो रहा था। देर रात उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह सतपाल की पत्नी उसे जगाने बाग में पहुंची तो सतपाल चारपाई पर मृत मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed