फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Murad reached Deoband interrogated by intelligence agencies

देवबंद पहुंचे मुराद से खुफिया एजेंसियों ने की पूछताछ

Fri, 14 Feb 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Murad reached Deoband interrogated by intelligence agencies
देवबंद के रेलवे रोड पर गली में मुराद आलम का वह मकान जिस पर पानी की टंकी रखी है - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 लाख रुपये की विदेशी करेंसी के साथ पकड़ा गया मुराद आलम बृहस्पतिवार की देर रात देवबंद आ गया। शुक्रवार को खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने कई घंटों तक उससे गहनता के साथ पूछताछ की।
विज्ञापन

देवबंद के मोहल्ला सराय पीरजादगान निवासी मुराद आलम तीन दिन पूर्व टूरिस्ट वीजा पर दुबई जाने के लिए देवबंद से निकला था, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने चेकिंग के दौरान उसके पास से 45 लाख रुपये की विदेशी करेंसी बरामद की थी। जिसे वह मूंगफली, बिस्कुट और भुने हुए मीट में छुपाकर ले जा रहा था। लंबी पूछताछ के बाद मुराद को बृहस्पतिवार की शाम छोड़ दिया गया, जिसके बाद वह देर रात्रि परिजनों के साथ देवबंद पहुंचा। शुक्रवार को खुफिया एजेंसियों के अधिकारी उसके घर पहुंचे और घंटों उससे पूछताछ की। बताया गया है कि पूछताछ में मुराद ने यही बताया कि उसे विदेशी करेंसी के बारे में जानकारी नहीं है। उसे यह बैग दिल्ली में ही एक व्यक्ति ने दिया था। बैग में क्या इसके बारे में उसे जरा भी जानकारी नहीं थी। वहीं, इंटेलिजेंस हवाला कारोबार के बिंदु पर भी गहनता से जांच कर रही है। हालांकि मुराद के मामले में इस तरह का कोई मामला अभी तक जांच में सामने नहीं आया है, लेकिन अभी मुराद आलम पर खुफिया एजेंसियों की नजरें गड़ी रहेंगी। उधर, मुराद का जिस गली में मकान है वहां दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह के समय कुछ परिचित मुराद के घर जरूर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed