{"_id":"5910c1a14f1c1b3854852095","slug":"muppet-truck-collision-death-of-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई मोपेड, युवक की मौत, बहन और भांजी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराई मोपेड, युवक की मौत, बहन और भांजी गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 09 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना में बहन और भांजी को लेकर मंडावली जा रहे युवक की मोपेड हाईवे पर ट्रक से टकरा गई। जिसमें मोपेड सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी बहन और भांजी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
शामली के गांव गोहरनी निवासी विजय कश्यप (25) अपनी बहन अर्चना और भांजी तरुणा (6) को मोपेड से सोमवार को मंडावली लेकर जा रहा था। सुबह करीब दस बजे मेरठ-करनाल हाईवे पर गढ़ी सखावत पुलिस चौकी के पास सड़क पार करते समय मोपेड में ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की सीधी टक्कर लगने से वे तीनों सड़क पर जा गिरे। ट्रक के पहिये से कुचलकर विजय की मौके पर ही मौत हो गई। मोपेड सवार अर्चना और तरुणा बुरी तरह से घायल हो गईं। चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही विजय कश्यप के परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने विजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। विजय के भाई संजीव ने थाने मेें घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल
थाना फुगाना के गांव खेड़ामस्तान निवासी अमित (25) पुत्र अशोक साथी रजत (16) पुत्र कृष्णपाल के साथ पड़ोस के गांव खरड़ में साइकिल से किसी कार्य से जा रहे थे। फुगाना-लाल्लूखेड़ी मार्ग पर खरड़ गांव से पहले दूध की डेरी के पास सामने से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर फुगाना राजीव गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया और रजत को मेरठ रेफर कर दिया।