फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Municipality will lose three crore rupees

नगर पालिका के तीन करोड़ होंगे लैप्स

Thu, 02 Jan 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Municipality will lose three crore rupees
मुजफ्फरनगर। अंतिम तिथि बीतने के बावजूद नगर पालिका 14 वें वित्त की धनराशि को खर्च नहीं कर पाई। 31 दिसंबर रात 12 बजे तक भुगतान करने के बावजूद अभी करीब तीन करोड़ की धनराशि बची रह गई। यह राशि लैप्स हो सकती है। हालांकि नगर पालिका अधिकारी धनराशि ख़र्च करने की अनुमति के लिए शासन को पत्र लिखने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका में 14 वें वित्त की धनराशि को लेकर खूब उठापटक चल रही है। पालिका में करीब 14 करोड़ की धनराशि से 131 कार्य कराए जाने हैं। इनमें से करीब छह करोड़ के कार्य 31 दिसंबर तक पूरे होने थे। इसके बाद इस धनराशि का उपयोग नहीं किया जा सकता। 31 दिसंबर की रात 12 बजे तक पालिका अधिकारी भुगतान करने में जुटे रहे। इसके बावजूद करीब तीन करोड़ का ही भुगतान हो पाया। बाकी धनराशि लैप्स हो रही है। अब इस धनराशि का उपयोग नहीं किया जा सकता। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि करीब तीन करोड़ का भुगतान नहीं हो पाया है। इस रकम को खर्च करने में लिए शासन से अनुमति लेनी जरूरी है। इस संबंध में शासन को पत्र लिखा जाएगा। शासन से अनुमति मिलने के बाद ही धनराशि का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed