फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Municipality's treasury is empty, road is being constructed with donations

पालिका का खजाना खाली, चंदे से हो रहा सड़क का निर्माण

Sun, 02 Oct 2022 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Municipality's treasury is empty, road is being constructed with donations
जावेद आसी - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। नगर पालिका परिषद की उदासीनता से नगर के मोहल्ला खानकाह में सड़क का निर्माण चंदा इकट्ठा कर किया जा रहा है। रविवार को निर्माण कार्य का उद्घाटन रेहड़ा और रिक्शा चालक के हाथों कराया गया।
विज्ञापन

विकास कार्यों पर खर्च करने के लिए पालिका के पास धन उपलब्ध नहीं है। पिछले कई वर्षों से मोहल्ला खानकाह से होकर गुजर रहा दारुल उलूम वक्फ मार्ग लोगों के चंदे से बनाया जा रहा है। शुक्रवार को निर्माण कार्य का उद्घाटन रेहड़ा चालक वसीम और ई-रिक्शा चालक सोनू कें हाथों कराया गया। चंदा इकट्ठा करने का कार्य साईम सिद्दीकी नामक व्यक्ति ने शुरू किया है। जो ईदगाह के समीप सड़क पर एक मेज, कुर्सी डाल और तिरंगा झंडा लगाकर बैठे हैं। जिन्हें आते जाते लोग चंदा दे रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क तैयार कराकर ही दम लेंगे
देवबंद। साईम सिद्दीकी ने बताया कि करीब एक सप्ताह से चंदा इकट्ठा कर रहे हैं। एक-दो रुपये से लेकर लोग 100 और 500 रुपये तक चंदे के रूप में दे रहे हैं। साईम ने बताया कि पारदर्शिता बनी रहे इसके लिए जो लोग चंदा देकर जा रहे उनके नामों की एंट्री रकम के साथ रजिस्टर में की जा रही है। वहीं छोटे छोटे बच्चे गुल्लक तोड़कर सड़क निर्माण में अपना सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के ईओ डॉ. धीरेंद्र कुमार रॉय का कहना है कि दो ठेकेदारों ने टेंडर डाले थे। जबकि नियमानुसार तीन ठेकेदारों को टेंडर डालने होते है। वहीं, धन की कमी होने की वजह से कई अन्य इलाकों में भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जा सका।

सड़क निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा करते साईम सिद्दीकी

सड़क निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा करते साईम सिद्दीकी- फोटो : DEVBAND

चंदा एकत्र करने वाले साईम सिद्दीकी

चंदा एकत्र करने वाले साईम सिद्दीकी- फोटो : DEVBAND

देवबंद के मोहल्ला खानकाह में चंदा एकत्र कर शुरु कराया गया सड़क निर्माण कार्य

देवबंद के मोहल्ला खानकाह में चंदा एकत्र कर शुरु कराया गया सड़क निर्माण कार्य- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed