फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Municipality office closed for 48 hours after receiving Corona case

कोरोना केस मिलने के बाद पालिका कार्यालय 48 घंटे के लिए बंद

Tue, 07 Jul 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Municipality office closed for 48 hours after receiving Corona case
कोरोनो सक्रमित मिलने के बाद बंद पडा नगर पालिका कार्यालय। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका की बिल्डिंग में संचालित विद्युत निगम कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से मंगलवार को पालिका कार्यालय 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। पूरे कार्यालय में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया। विद्युत निगम के कार्यालय को भी सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन

सोमवार को विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। विद्युत निगम का कार्यालय नगर पालिका की बिल्डिंग में ही संचालित है। उनके संक्रमित मिलने से पालिका में भी हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को पालिका कार्यालय में ताले लटके रहे। पूरे कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया। इसके साथ ही विद्युत निगम के कार्यालय में भी सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। कार्यालय में कुछ कर्मचारी बैठे काम करते रहे। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि कार्यालय को सैनिटाइज कराने के लिए 48 घंटे के लिए बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed