{"_id":"6223a92e81f44e7e4d20fd6b","slug":"municipality-keeps-water-off-during-the-day-muzaffarnagar-news-mrt5793898151","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में पानी बंद रखती हैं पालिकाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में पानी बंद रखती हैं पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन में पानी बंद रखती हैं पालिकाध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। पालिका के तीन सभासदों ने जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को पत्र भेजकर कहा कि कई मोहल्लों में नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। आरोप लगाया कि पालिकाध्यक्ष कम समय के लिए पानी आपूर्ति कराती हैं। कई मोहल्लों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
शहर के वार्ड 17 के सभासद राजीव शर्मा, वार्ड 43 के सभासद मनोज वर्मा और वार्ड 33 की सभासद कुसुमलता पाल की ओर से शनिवार को पत्र भेजा गया। सभासदों ने कहा कि पालिकाध्यक्ष की मनमर्जी से पेयजल की किल्लत हो रही है। गर्मी बढऩे के साथ पानी की जरूरत बढ़ने लगी है, लेकिन समय पर पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण लोग परेशान हैं। इस बाबत पालिका में व्यवस्था बेहतर करने की मांग रखी गई, लेकिन सुधार होता नहीं दिख रहा है। कई जगह गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। मांग रखी गई कि प्रकरण में हस्तक्षेप कर शुद्ध पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए।
पालिका ने कहा नियमित है जलापूर्ति
सभासदों की शिकायत के बाद पालिका के जलकल विभाग के सहायक अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि नियमित आपूर्ति की जा रही है। सुबह पांच से दोपहर 12 बजे और शाम चार से रात 10 बजे तक पेयजल आपूर्ति के लिए निर्धारित है। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक की अवधि में पाइप लाइन में होने वाली लीकेज ठीक किए जाते हैं। इसी वजह से इस समय के बीच नलकूप बंद रखे जाते हैं। कुछ पाइप लाइन की गहराई 10 से 15 फीट होने पर एवं जलापूर्ति चलने पर पाइप लाइन लीकेज की मरम्मत संभव नहीं है।
विज्ञापन
जलकल विभाग ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
पालिका के जलकल विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। सहायक अभियंता ने बताया कि अगर किसी क्षेत्र में पेयजल या पाइपलाइन की दिक्कत है तो नागरिक पालिका के मोबाइल नंबर 9058825267, 8909470651, 9312811177 और 7906642438 पर सूचना दे सकते हैं।
क्लोरीन से छूटता है पाइप लाइन का जंग
पालिका का तर्क है कि क्लोरीनयुक्त जलापूर्ति होने तथा पाइप लाइन में रूकने पर क्लोरीन से पाइप लाइन का जंग छूटता है। इस वजह से कुछ समय के लिए जलापूर्ति कलरयुक्त हो जाती है। दोबारा नलकूप चलने पर यह कलरमुक्त हो जाती है। शिकायत के स्थायी समाधान के लिए जंगरोधी लाइनों को काटकर सफाई कराने का कार्य किया जा रहा है।