फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Municipality issued 3.95 crore tender

नगर पालिका ने जारी किए 3.95 करोड़ के टेंडर

Sun, 16 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Municipality issued 3.95 crore tender
नगर पालिका ने जारी किए 3.95 करोड़ के टेंडर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मंडलायुक्त सहारनपुर के निर्देश के बाद नगर पालिका के खाते में पड़ी 14वें वित्त की राशि से विकास कार्य कराने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। दिसंबर माह में समय सीमा बीत जाने के बाद शासन ने इस धनराशि को 31 मार्च तक खर्च करने की अनुमति दे दी थी।

नगर पालिका में 14 वें वित्त की धनराशि के ब्याज का 3.95 करोड़ रुपया पड़ा है। इस रकम को दिसंबर 2019 तक खर्च किया जाना था, लेकिन टेंडर नहीं हुए थे। शासन ने यह राशि खर्च करने की समय सीमा अब 31 मार्च 2020 तक बढ़ा दी है। इसके बावजूद प्रस्तावित सूची में शामिल कार्यों के टेंडर जारी नहीं किए गए। इस मामले में सभासद राजीव शर्मा ने भी मंडलायुक्त से शिकायत की थी। कमिश्नर संजय कुमार ने डीएम को शीघ्र टेंडर जारी कराने के निर्देश दिए थे। इस राशि से होने वाले कार्यों को जिला स्तर पर गठित कमेटी से पहले ही अनुमति मिल चुकी है। शनिवार को पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने ब्याज की राशि से होने वाले कार्यों के टेंडर जारी कर दिए हैं। इनमें कई वार्डों की सड़कों के निर्माण कार्य शामिल हैं। टेंडर जारी होने से 31 मार्च तक धनराशि खर्च होने का रास्ता साफ हो गया है, अन्यथा रकम के लैप्स होने का डर था। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने टेंडर जारी होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed