फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mujaffarnagar will cast vote for the first time 25,816 youth

मुजफ्फरनगर में 25,816 युवा पहली बार डालेंगे वोट

Wed, 03 Apr 2019 12:17 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Wed, 03 Apr 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Mujaffarnagar will cast vote for the first time 25,816 youth
voter - फोटो : amar ujala
लोकसभा सीट पर 18 से 19 वर्ष के बीच के 25, 816 युवा पहली बार वोट डालेंगे। इन युवाओं में अपने पहले वोट को लेकर बड़ी उत्सुकता रहेगी। इसी के साथ 80 साल से ऊपर के 26, 826 बुजुर्ग वोटर भी अपने वोट के माध्यम से प्रत्याशी को आशीर्वाद देंगे। लोकसभा क्षेत्र में 20 से 29 वर्ष की आयु के वोटरों की संख्या सबसे अधिक है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में मतदान करने वाले वोटरों की अंतिम सूची प्रकाशित हो गई है। लोकसभा क्षेत्र में कुल 16 लाख 92 हजार 313 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इन वोटरों में पहली बार वोट दे रहे 18 से 19 वर्ष के युवाओं की संख्या 25,816 है। युवा मतदाताओं में पहली बार वोट डालने का एक अलग ही क्रेज दिखाई देगा। यहां सबसे बड़ी बात यह है कि 80 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या भी इस बार 26,826 रहेगी।
विज्ञापन


80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों की संख्या युवा मतदाताओं से भी ज्यादा है। एक तरफ सभी का ध्यान युवा मतदाताओं पर होगा कि उनकी पहली पसंद कौन है, वहीं दूसरी तरफ बुजुर्गों पर भी लोगों की निगाहें रहेगी। चुनाव आयोग से जो डाटा सामने आया है, उसके हिसाब से 20 से 29 वर्ष की आयु के मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है, जो लगभग 16.3 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 30 से 39 की आयु वर्ग के मतदाता की संख्या 15.4 प्रतिशत है। 40 से 49 आयु वर्ग के मतदाताओं की 12.2 प्रतिशत, 50 से 59 वर्ग की 8.75 प्रतिशत, 60 से 69 आयु वर्ग की 5.5 प्रतिशत, 70 से 79 वर्ष के आयु वर्ग की 2.44 प्रतिशत है। 18 से 19 वर्ग आयु के मतदाताओं की संख्या 0.97 प्रतिशत और 80 आयु वर्ग से ऊपर की संख्या 1.01 प्रतिशत है।


युवा से बुजुर्ग तक सभी को कर रहे जागरूक
मुजफ्फरनगर। डीएम अजय शंकर पांडेय का कहना है कि लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए पूरे जिले में अभियान चलाया गया है। युवा से लेकर बुजुर्गों तक को जागरूक किया जा रहा है। यह पूरा प्रयास है कि सभी लोग लोकतंत्र के इस उत्सव में हर्षोल्लास से भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed